Jagannath

सीएम भूपेश बघेल ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा

463 0

रायपुर: देश भर में आज शुक्रवार से भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) शुरू हो चुकी है। ऐसे में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रथयात्रा उत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने भी आज जगन्नाथ मंदिर पहुंचे हैं। उन्होंने छेरापहरा की रस्म से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने सोने की झाड़ू से बुहारी लगाकर रथ यात्रा की शुरुआत की।

उससे पहले जगन्नाथ मंदिर में सीएम भूपेश ने यज्ञशाला के अनुष्ठान में सम्मलित हुए और हवन कुण्ड की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने इस दौरान पूजा-अर्चना करने के बाद प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा, मैं भगवान जगन्नाथ से सभी की इच्छाओं को पूरा करने की प्रार्थना करता हूं।

पर्यावरण के साथ सेहत की रक्षा करेंगे हर्बल मार्ग

यह त्यौहार ओडिशा की तरह छत्तीसगढ़ की संस्कृति का भी हिस्सा है। जगन्नाथ रथ यात्रा COVID महामारी के बाद दो साल के अंतराल के बाद इस बार रथ यात्रा में भक्तों की भागीदारों की अनुमति दी गई है। भगवान जगन्नाथ ओडिशा और छत्तीसगढ़ की संस्कृति से समान रूप से जुड़े हुए हैं।

उपभोक्ताओं से ऊर्जा विभाग को 1948 करोड़ रुपये के बकाये राजस्व की प्राप्ति: ए0के0 शर्मा

Related Post

CM Nayab Singh Saini

अंतररष्ट्रीय गीता महोत्सव का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार काे करेंगे उद्घाटन

Posted by - December 4, 2024 0
चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) , केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान व…
cm dhami

मुख्यमंत्री ने बड़कोट क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

Posted by - July 23, 2024 0
देहरादून। बड़कोट क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने विधायक दुर्गेश्वर लाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  से यहां…