Delhi

जल्द खत्म होगा इंतजार! इस तारीख से दिल्ली में होगी बारिश की एंट्री

523 0

नई दिल्‍ली: गर्मी से परेशान लोगो के लिए राहत भरी खबर है कि जल्द ही दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) में मॉनसून दस्‍तक देने की संभावना है। 29 जून की देर रात या 30 जून तक दिल्‍ली (Delhi) और उसके आसपास के इलाको में मॉनसून की एंट्री हो जाएगी। हल्‍की बारिश होने की संभावना। इससे तापमान में बनी बढ़त में एकाएक कमी देखने को मिलेगी और दिल्‍ली-एनसीआर मॉनसून की बारिश से सराबोर होगी।

पूर्वी हवाओं ने आर्द्रता का स्तर बढ़ा दिया है। दिन के सामान्य तापमान से अधिक 30 डिग्री के तापमान ने उमस भरी परिस्थितियों को बढ़ाया है। इसके अलावा लगातार बनी हुई ट्रफ रेखा और आगे जाएंगी और राष्ट्रीय राजधानी और उपनगरों में बारिश और गरज के साथ बरसात होगी। उनका कहना है कि बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर आज एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो रहा है। यह एक दिन बाद यानि 29 जून को मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर पश्चिम की ओर बढ़ेगा। मौसम की गतिविधि 29 तारीख को देर रात से शुरू होने और 30 जून को जारी रहने की संभावना है।

भारत के दिग्‍गज उद्योगपति पैलोंजी मिस्‍त्री का 93 साल की उम्र में निधन

30 जून को कभी भी मॉनसून आने की संभावना है और शेष सप्ताह तक मौसम बरसाती ही रहेगा। 3 जुलाई तक अधिक बारिश होने के बावजूद स्थितियां अनुकूल रहेंगी। इसके अलावा मॉनसून की अधिक बौछारें 4 से 6 जुलाई के बीच शहर को अच्छा खास भिगो देंगी।

क्या शिवसेना में होगी सुलह? बागी विधायकों को मनाने में जुटी पार्टी

Related Post

Savin Bansal

बुजुर्ग मां की शिकायत पर डीएम ने अपराधी को किया जिला बदर

Posted by - January 14, 2026 0
देहरादून। जिले में कानून-व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने कड़ा प्रशासनिक…
PRSI

PRSI: एआई के दौर में सतर्कता जरूरी, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी न करें साझा

Posted by - December 15, 2025 0
देहरादून। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) के राष्ट्रीय अधिवेशन के तीसरे दिन आयोजित पांचवें सत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ,…

रक्षा मंत्री और सीएम धामी ने गढ़वाल मण्डल को दी 111 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

Posted by - January 6, 2022 0
उत्तरकाशी। केन्द्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह (rajnath singh) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm dhami) ने संयुक्त रूप से उत्तरकाशी…
Colonel Ajay

AAP में शामिल हुए कर्नल अजय कोठियाल, दिनेश मोहनिया ने दिलाई सदस्यता

Posted by - April 19, 2021 0
देहरादून। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य और यूथ फाउंडेशन के जरिए पहचान बनाने वाले कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल ने सियासी मैदान में…