Pallonji Mistry

भारत के दिग्‍गज उद्योगपति पैलोंजी मिस्‍त्री का 93 साल की उम्र में निधन

500 0

नई दिल्‍ली: भारत के दिग्‍गज उद्योगपति और शापूरजी पैलोंजी ग्रुप के चेयरमैन पैलोंजी मिस्‍त्री (Pallonji Mistry) का 93 साल की उम्र में सोमवार की रात मुंबई में निधन हो गया है। कंस्ट्रक्शन सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक शापोरजी पलोनजी ग्रुप के चेयरमैन रहे पालोनजी को भारत का सबसे गुमनाम अरबपति कहा जाता था। पैलोंजी मिस्‍त्री (Pallonji Mistry) ने ग्रुप को खड़ा करने और मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उनके निधन से उद्योग जगत में शोक की लहर है।

कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात दक्षिण मुंबई स्थित अपने घर में सोते समय ही उनकी सांस चलनी बंद हो गई। उनके निधन की खबर लगते ही सोशल मीडिया पर लोग उन्हें याद करने लगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी ट्विटर पर लिखा, ‘पालोनजी मिस्त्री…एक युग का अंत. उनके जीनियस और जेंटलनेस का साक्षी बनना जीवन की सबसे बड़ी खुशियों में से एक था। उनके परिजनों और उन्हें चाहने वालों को मेरी संवेदनाएं।’

क्या शिवसेना में होगी सुलह? बागी विधायकों को मनाने में जुटी पार्टी

ब्‍लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्‍स के मुताबिक, उनके पास करीब 29 अरब डॉलर की संपत्ति थी, जो उन्‍हें देश के बड़े अरबपतियों की सूची में शामिल करती है। यह समूह दुनिया के 50 देशों में अपनी सेवाएं उपलब्‍ध कराता है। उनके परिवार की ज्‍यादातर संपत्ति टाटा संस में बड़ी हिस्‍सेदारी के बूते आई है। शापूरजी पैलोंजी ग्रुप का कारोबार इंजीनियरिंग-कंस्‍ट्रक्‍शन, इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर, रियल एस्‍टेट, वाटर, एनर्जी और फाइनेंशियल सर्विस के क्षेत्र में फैला है। पैलोंजी परिवार का 18.4 फीसदी हिस्‍सा टाटा संस में है, जो टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी है।

1 जुलाई से शुरू होगी जगन्नाथ यात्रा, जानें इतिहास…

Related Post

EV

EV निर्माता इलेक्ट्रिक लास्ट माइल सॉल्यूशंस ने दिवालियेपन के लिए फाइल की

Posted by - June 13, 2022 0
वाशिंगटन: अमेरिकी वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहन (EV) निर्माता इलेक्ट्रिक लास्ट माइल सॉल्यूशंस इंक (ELMS) ने रविवार को कहा कि वह अपने…
CM Yogi with surya pratap shahi

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में यूपी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, मिला सम्मान

Posted by - February 25, 2021 0
लखनऊ । केंद्र सरकार की बेहद महत्वाकांक्षी योजना पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) में उत्तर प्रदेश सरकार…

आप सांसद भगवंत मान ने लोकसभा में कृषि कानूनों को वापस लेने को दिया स्थगन प्रस्ताव

Posted by - July 22, 2021 0
संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है, आज भी पेगासस जासूसी विवाद को लेकर चर्चा हो सकती है। कांग्रेस…