Sarabjeet

पाकिस्तान जेल में बंद सरबजीत की रिहाई के लिए लड़ने वाली बहन का निधन

499 0

अमृतसर: पाकिस्तान (Pakistan) में जासूसी के आरोप में 1991 में गिरफ्तार भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह (Sarabjeet Singh) की बहन दलबीर कौर का देर रात पंजाब में निधन हो गया। दलबीर कौर का अंतिम संस्कार आज रविवार को पंजाब के भिखीविंड में होगा। आपको बता दें कि पाकिस्तान के जेल में भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह (Sarabjeet Singh) की मौत हो गई थी। सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने उनकी रिहाई के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ और 2013 में लाहौर की जेल में ही सरबजीत की मौत हो गई थी।

भारत के नागरिक सरबजीत सिंह 30 अगस्त 1990 को गलती से पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गए थे, जहां पाकिस्तान सेना ने उन्हे जासूस साबित करके जेल में डाल दिया था।1991 में पाकिस्तानी अदालत ने सरबजीत को मौत की सजा सुनाई थी। सरबजीत पर लाहौर और फैसलाबाद में बम धमाकों की साजिश का आरोप लगाया गया था।

G7 Summit के लिए जर्मनी पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

हालांकि भारत का कहना था कि ये गलत पहचान का मामला है, 2008 में सरबजीत की फांसी पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी गई थी। सरबजीत ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति के सामने 5 बार दया याचिका लगाईं, जो खारिज कर दी गईं। मई 2013 में लाहौर की कोट लखपत जेल में कैदियों ने 49 साल के सरबजीत पर हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई।

11 लाख परिवारों को सीएम योगी ने डिजिटली सौंपी घरौनी

Related Post

हंगामेदार मानसून सत्र के बीच भावुक हो गए नायडू, बोले- संसद में जो हो रहा, उससे मैं बहुत दुखी हूं

Posted by - August 11, 2021 0
संसद के हंगामेदार मानसून सत्र के बीच राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू बुधवार को भावुक हो गए। वे संसद में होने…
CM Dhamia

उत्तराखंड के लिए राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करना गौरव की बात है: सीएम धामी

Posted by - February 11, 2025 0
चकरपुर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को कहा कि उत्तराखंड के लिए 38वें राष्ट्रीय खेलों…
Naxalites

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 1 करोड़ और 70 लाख के इनामी नक्सली ढेर

Posted by - September 22, 2025 0
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में जारी नक्सल विरोधी अभियान (Anti-Naxal Operation) को बड़ी सफलता मिली है। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में…