Agniveer

जुमे की नमाज के बाद अब मस्जिदों से होगी अग्निवीर बनने की अपील

603 0

कानपुर: केंद्र सरकार की नई योजना अग्निपथ के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से देश के अलग-अलग राज्य व शहरो में भारी विरोध हुआ। यूपी, बिहार, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में हिंसक और उग्र प्रदर्शन देखने को मिला। इस बीच कानपुर से अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) को लेकर एक सकारात्मक पहल देखने को मिली, यहां के इमाम मस्जिदों से अपील करेंगे कि मुस्लिम समाज के युवक अग्निवीर (Agniveer) योजना में आवेदन जरूर करें। शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले और बाद में इमामों द्वारा इसकी अपील होगी।

युवाओं को अग्निवीर (Agniveer) बनने के लिए आल इंडिया सुन्नी उलेमा काउंसिल ने आवेदन करने की सलाह दी है। युवकों को प्रेरित करने के लिए संगठन इमामों का सहारा भी लेगा। काउंसिल ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि जो युवा 10वीं या 12वीं पास हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आज शुक्रवार यानी 24 जून से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी, 25 जुलाई से ऑनलाइन परीक्षा होगी। आवेदन के लिए उम्र 17 वर्ष छह माह से 23 साल के बीच होनी चाहिए।

सीएम योगी ने स्वच्छता और फॉगिंग अभियान को सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

24 जून 2022 से शुरू पंजीकरण

गौरतलब है कि शुक्रवार यानी 24 जून से अग्निपथ योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूपी के कई शहरों में युवाओं ने अग्निपथ योजना की सराहना करते हुए अग्निवीर बनने की इच्छा जाहिर की है, बाराबंकी, आगरा, इटावा और सहारनपुर में युवक अग्निवीर बनने की तैयारी में भी जुट गए हैं।

निर्यात की नींव पर देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था की ओर एक मजबूत कदम

Related Post

Swachh Shauchalaya Humari Zimmedari

‘स्वच्छ शौचालय’ अभियान अंतर्गत 26 हजार सफाईमित्रों का हुआ सम्मान

Posted by - November 30, 2024 0
लखनऊ। ‘स्वच्छ शौचालय – हमारी जिम्मेदारी’ (Swachh Shauchalaya Humari Zimmedari) इस संदेश से समाज में स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति…
Braille

ब्रेल प्रेस से रौशन हो रहा भविष्य, योगी सरकार ने दृष्टिबाधित शिक्षा को दी नई दिशा

Posted by - May 23, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दिव्यांग सशक्तीकरण को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) द्वारा किए जा रहे कार्य न केवल…
CM Yogi

बीडा में होगा एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क का विकास: मुख्यमंत्री

Posted by - October 29, 2025 0
लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नवगठित बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) क्षेत्र में एयरपोर्ट निर्माण के निर्देश दिए…
CM Yogi

बुनियादी सुविधाओं से जोड़े जा रहे 200 से अधिक नगर पालिका और नगर पंचायत: सीएम योगी

Posted by - April 6, 2023 0
लखनऊ। सीएम योगी (CM Yogi)  ने परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि पिछले 6 वर्ष में 200…
Yogi Cabinet

छोटे उद्यमियों को तोहफा, दुर्घटना में मौत या विकलांगता होने पर परिजनों को पांच लाख रुपये देगी योगी सरकार

Posted by - June 28, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एमएसएमई (MSME) सेक्टर को प्रोत्साहित कर रही योगी सरकार (Yogi Government) ने अब सूक्ष्म उद्यमियों को…