Pushkar Singh Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

442 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को बताया कि उनके द्वारा भारत सरकार की “अग्निपथ योजना के संबंध में 20 जून 2022 को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों के पूर्व सैन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संवाद कार्यक्रम के दौरान समस्त पूर्व सैन्य अधिकारियों द्वारा भारत सरकार की अग्निपथ योजना को वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य में सैन्य आधुनिकीकरण, देश की सुरक्षा एवं युवाओं के उज्जवल भविष्य के अनुकूल बताया गया। साथ ही संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी पूर्व सैन्य अधिकारियों द्वारा “अग्निपथ योजना” के संबंध में अपने-अपने सुझाव / विचार भी व्यक्त किये गये। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को पूर्व सैन्य अधिकारियों द्वारा दिये गये सुझाव / विचार संज्ञानार्थ सौंपे।

ए0के0शर्मा ने बकायेदार उपभोक्ताओ से ओटीएस योजना का लाभ लेने की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में एक अतिरिक्त सैनिक स्कूल जखोली जनपद रूद्रप्रयाग में खोले जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी थी। सैनिक स्कूल की स्थापना हेतु उत्तराखण्ड राज्य द्वारा अवस्थापना संबंधी सुविधायें उपलब्ध करानी थी। मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री से राज्य में सीमित संसाधन देखते हुए भारत सरकार से अवस्थापना विकास हेतु वित्तीय सहायता प्रदान किये जाने का अनुरोध किया।

ITR भरने की देखें अंतिम तारीख, खुल गया इनकम टैक्स विभाग का पोर्टल

Related Post

CM Yogi

मुसहर और वनटांगिया जाति के लोगों को योजनाओं से वंचित रखने वाले अपराधी: सीएम योगी

Posted by - November 15, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को लोकभवन में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण कार्यक्रम…
CM Dhami

अर्धसैनिक बल के जवान वीरता, साहस और देशभक्ति के प्रतीक: मुख्यमंत्री

Posted by - December 3, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कैंप मुख्यालय हल्द्वानी में आयोजित पूर्व अर्धसैनिक…
CM Yogi welcomed US Vice President JD Vance

सीएम योगी ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति और उनके परिवार का पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

Posted by - April 23, 2025 0
आगरा। अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) बुधवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए परिवार के साथ आगरा…