शक्ति भार्गव बीजेपी प्रवक्ता पर फेंका जूता

मोदी सरकार से नाराज शक्ति भार्गव ने बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा पर फेंका जूता

1068 0

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित बीजेपी के मुख्यालय में गुरुवार दोपहर पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा पर एक शख्स ने जूता फेंक दिया है। शुरुआती खबरों के मुताबिक ये शख्स कानपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। जूता फेंकने वाले शख्स के पास से एक विजिटिंग कार्ड भी मिला है। ये शख्स पत्रकारों के बैठने वाली जगह पर पहली पंक्ति में बैठा था। इसका नाम शक्ति भार्गव और पेशे से ये डॉक्टर बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण में राहुल, शाह ने वोट डालने की अपील 

जीवीएल पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे, तभी अचानक इस शख्स ने जीवीएल की ओर जूता फेंक दिया

बता दें कि जिस समय जीवीएल पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे, तभी अचानक इस शख्स ने जीवीएल की ओर जूता फेंक दिया है। गनीमत थी कि जूता जीवीएल को नहीं लगा। अभी ये साफ नहीं हो सका है कि जूता फेंकने वाले ने किस वजह से जूता फेंका है। इस शख्स के पास से एक विजिटिंग कार्ड मिला है, जिसके मुताबिक इसका नाम डॉ. शक्ति भार्गव है। बताया जा रहा कि जिस समय जीवीएल साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का जिक्र कर रहे थे, तभी ये उठा और जीवीएल की ओर जूता फेंक दिया। इसके बादवहां मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया और बाहर ले गए। बाद में इस शख्स को पास के आईपी एक्सटेंशन पुलिस स्टेशन ले जाया गया। वहां उससे पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें :-कांग्रेस के ‘चौकीदार चोर है’ विज्ञापन पर चुनाव आयोग ने लगाई ब्रेक 

डॉ. शक्ति भार्गव ने अपने फेसबुक अकाउंट में खुद को व्हसिल ब्लोअर बताया

डॉ. शक्ति भार्गव ने अपने फेसबुक अकाउंट में खुद को व्हसिल ब्लोअर बताया है। शक्ति भार्गव की मां ने कहा कि बेटे से मेरा कोई संपर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा मुझसे अलग रहता है। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ पत्रकारों ने बताया कि ये शख्स पिछले कई दिनों से बीजेपी दफ्तर आ रहा था। कानपुर में बंद मिलों के लिए भी शक्ति भार्गव ने आवाज उठाई थी। फेसबुक में शक्ति भार्गव ने लिखा है कि पीएसयू कर्मचारियों की खुदकुशी के लिए सरकार जिम्मेदार है।

Related Post

CM Yogi

योगी सरकार का आतंक पर वार, 8 सालों में 230 दुर्दांत अपराधी ढेर, 142 स्लीपर गिरफ्तार

Posted by - May 13, 2025 0
उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले आठ वर्षों में न केवल अपराधियों (Criminals) पर कार्रवाई का बुलडोजर चलाया बल्कि प्रदेश में…
Ramlala

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ, रक्षा मंत्री रहेंगे मुख्य अतिथि

Posted by - December 30, 2025 0
अयोध्या । रामनगरी अयोध्या भक्ति, श्रद्धा और धार्मिक उल्लास से सराबोर है। भगवान श्रीरामलला (Ramlala) की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी…
Birsa Munda

एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना के वृहद स्वरूप को दर्शाने का माध्यम बनेगा जनजातीय गौरव उत्सव

Posted by - November 10, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी दिवस के संबंध में पूर्वालोकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।…
cm trivendra singh rawat

सत्ता परिवर्तन के सवाल पर बोले त्रिवेंद्र, कहा- नेतृत्व से मिलने आया हूं

Posted by - March 8, 2021 0
दिल्ली/देहरादून। दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत (cm trivendra rawat) सत्ता परिवर्तन की चल रही अटकलों से बेखबर और बेपरवाह नजर…