Keshav Prasad Maurya

केशव प्रसाद मौर्य ने यापन ग्राम पंचायत में किया अमृत सरोवर का शिलान्यास

548 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने रविवार को जनपद मेरठ के ग्राम पंचायत राफन, में मनरेगा के तहत शहीद नरेंद्र सिंह अमृत सरोवर का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। साथ ही केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने अमृत सरोवर (Amrit Sarovar) की भूमि का निरीक्षण कर निर्माण से संबंधित जानकारी प्राप्त की। ग्राम पंचायत राफन स्थित पुस्तकालय का निरीक्षण कर कुछ पुस्तकों का अवलोकन किया। अमृत सरोवर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस अमृत सरोवर को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया और संवारा जाए, जिससे यहां पर्यटक अधिक से अधिक संख्या में आएं और पर्यटन को बढ़ावा मिले।

सरोवर से पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन के साथ साथ श्रमिकों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, मेट, रोजगार सेवक और मजदूरों से वार्ता करते हुते उनका उत्साहवर्धन किया। कहा कि यहां पर वृक्षारोपण के साथ साथ अन्य अवस्थापना सुविधाएं विकसित की जायेगी तथा रखरखाव का भी इंतजाम किया जायेगा।

एस0जी0एम0 गार्डन, बेगमपुर, मेरठ में आयोजित समारोह में सम्मिलित होकर जनता को संबोधित किया और कहा कि आज के दिन क को महान शासक छत्रपति शिवाजी महाराज जी के राज्याभिषेक के उत्सव के तौर पर देखा जाता है जिन्होंने मुगल और अन्य कई साम्राज्यों को चुनौती देते हुए एक हिंदू राज्य अस्तित्व में लाये थे। हमें उनके शौर्य और बलिदान को याद करके इससे प्रेरणा ग्रहण करना चाहिए।

एसजीएम गार्डन (निकट छत्रपति शिवाजी प्रतिमा) समारोह को संबोधित करते हुए बेगमपुर मेरठ जनपद मेरठ के राफन ग्राम सभा में उच्च प्राथमिक विद्यालय में जनपद में कुल 34 अमृत सरोवर के निर्माण के संबंध में खंड विकास अधिकारियों, ग्राम प्रधानों, किसानों एवं मनरेगा कामगारों के साथ वर्चुअल संवाद किया तथा ग्रामीण महिलाओं से गरीब कल्याण योजना से मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त की

ए0के0शर्मा ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से प्रदेश की विद्युत व्यवस्था के बारे में की चर्चा

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ में राज्य मंत्री दिनेश खटीक के आवास पर पहुंच कर उनके परिजनों से स्नेहिल भेंट की। ग्राम बक्सर ,छोटा मवाना आदि विभिन्न स्थानों पर जनता ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का शानदार स्वागत किया।

आदर्श, श्रेष्ठ एवं आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड बनाने का हमारा लक्ष्य: सीएम धामी

Related Post

marriage grant scheme

शादी अनुदान योजना के लिए 150 करोड़ रुपये स्वीकृत, निर्धन घरों की बेटियों को मिलेगा लाभ

Posted by - April 9, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्ग के निर्धन लोगों को अब बेटियों की शादी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।…
77th Republic Day celebrations held in Lucknow

राष्ट्रीय गौरव व उल्लास के साथ लखनऊ में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

Posted by - January 26, 2026 0
लखनऊ। 77वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर राजधानी लखनऊ में विधान भवन के सामने मुख्य समारोह का भव्य आयोजन किया…
Sharad Pawar

राष्ट्रपति पद के लिए शरद पवार को कांग्रेस क्यों बनाना चाह रही संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार?

Posted by - June 14, 2022 0
नई दिल्ली: कई दिग्गज राजनीतिक नेताओं के राष्ट्रपति चुनाव (Presidential election 2022) के लिए दौड़ में होने की अफवाह है,…
CM Yogi

सीएम योगी ने कल्याण सिंह को किया नमन, अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - January 5, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंदिर आंदोलन के अग्रदूत, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व…
मोदी ने नामांकन किया

लोकसभा चुनाव 2019: कालभैरव के दर्शन के बाद पीएम ने वाराणसी में नामांकन किया दाखिल

Posted by - April 26, 2019 0
वाराणसी। प्रधानमंत्री सुबह 10.32 बजे काशी कोतवाल बाबा कालभैरव के दर्शन-पूजन के बाद वाराणसी सीट से नामांकन दाखिल किया। पीएम…