अब्दुल्ला आजम खान

पिता के चुनाव प्रचार रोक पर बेटे अब्दुल्ला का बड़ा बयान, मुस्लिम होने की वजह से लगाया बैन

865 0

रामपुर। सपा पार्टी नेता आजम खान पर विवादित बयान के चलते 72 घंटों का बैन लगने के बाद अब उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने चुनाव आयोग पर एकतरफा कार्रवाई के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अब्दुल्ला ने कहा कि आजम पर मुस्लिम होने की वजह से बैन लगाया गया है। उन्होंने कहा कि आयोग ने उनपर चुनाव प्रचार से केवल इसलिए रोक लगाई है, क्योंकि वह मुस्लिम हैं।

ये भी पढ़ें :-मुस्लिम वोटरों से बोले सिद्धू – आप साथ तो जीतेगी कांग्रेस 

आपको बता दें चुनाव आयोग ने हम पर एकतरफा कार्रवाई की है।’ उन्होंने आगे बताया कि मुसलमान होने के चलते आजम पर बैन लगाया गया है। अब्दुल्ला ने कहा, ‘उन्होंने जया प्रदा पर बयान नहीं दिया था लेकिन चुनाव आयोग ने सफाई का मौका तक नहीं दिया। मैं जानता हूं कि मोदी को खुश करने के लिए आयोग ने बैन लगाया है।’

ये भी पढ़ें  :-मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए मुस्लिम महिलाओं ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी इजाजत 

जानकारी के मुताबिक आजम खान ने जया प्रदा का नाम लिए बिना बेहद शर्मनाक बयान दिया था। आजम ने कहा था, ‘उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लगे। मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का अंडरवेअर खाकी रंग का है।’ उनके इस बयान पर महिला आयोग ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। आजम खान के बयान के बाद चुनाव आयोग ने उनके प्रचार पर 72 घंटों की रोक लगाने का आदेश दिया है।

Related Post

दिशा पाटनी

दिशा पाटनी की ये बिकिनी फोटो देख भड़के लोग, कही भद्दी बातें

Posted by - December 21, 2019 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी फिल्मों से ज्यादा बोल्डनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। फिल्मों में दिशा को…

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वायरल हुई फोटो, मिस्ट्री गर्ल साथ आ रहे नजर

Posted by - July 25, 2019 0
 इंटरटेनमेंट डेस्क। आर्यन खान के बॉलीवुड में कदम रखने का सभी को इंतजार है। इसी बीच शाहरुख खान के बेटे…