Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में 2 पाकिस्तानी समेत लश्कर के 3 आतंकवादी ढेर

543 0

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुपवाड़ा जिले में भारतीय सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां के चकतारस कंदी इलाके में मंगलवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) 2 आतंकवादी ढेर कर दिए गए हैं। इनमें से एक पाकिस्तानी (Pakistani) है, जिसकी पहचान तुफैल के रूप में हुई है। वहीं दूसरा आतंकवादी स्थानीय है और उसकी पहचान नहीं हो सकी है। कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षण विजय कुमार ने न्यूज एजेंसी को यह जानकारी दी।

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार के मुताबिक आतंकवादियों के चकतारस कंदी इलाके में छिपे होने की सूचना मिली थी। भारतीय सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें लश्कर के दो आतंकी ढेर हो गए।

आतंकी हंजाला हुआ ढेर

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में बीते 12 घंटे में सुरक्षा बलों के साथ आतंकियों की यह दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले सोमवार शाम उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के एक अन्य पाकिस्तानी आतंकी को सुरक्षा बलों ने ढेर किया था। जबकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए 2 पाकिस्तानी व 1 स्थानीय आतंकी मौके से भाग निकले में कामयाब रहे।

लखनऊ-उन्नाव में RSS कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, FIR दर्ज

मारे गए आतंकी के पास से एक AK-47 राइफल, 5 मैगजीन व अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। मारे गए आतंकी के पास से मिले दस्तावेजों के अनुसार उसकी पहचान पाकिस्तान के लाहौर निवासी हंजाला के रूप में हुई है। सुरक्षा बल फरार हुए अन्य 3 आतंकियों की तलाश कर रहे हैं, इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

कई हत्या करने वाला बनारसी को एसटीएफ़ ने गुजरात से दबोचा

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने दिल्ली से पिथौरागढ़ हेतु एलायंस एयर की हवाई सेवा का किया शुभारम्भ

Posted by - March 14, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को कैम्प कार्यालय, देहरादून में दिल्ली से पिथौरागढ़ हेतु प्रारम्भ हो…
CM Yogi

तृतीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में सीएम योगी ने दिलाया निवेशकों को भरोसा

Posted by - June 3, 2022 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश में निवेश करने वाले हर एक निवेशक के हितों को सुरक्षित…
CM Dhami

तकनीकी मापदंड नहीं बल्कि विकास और आत्मनिर्भरता की बुनियाद होते हैं मानक: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - October 14, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि मानक केवल तकनीकी दिशा-निर्देश या मापदंड नहीं होते बल्कि वे…
International Gita Mahotsav

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का धूमधाम से हुआ शुभारंभ, CM नायब सिंह सैनी ने गीता यज्ञ में डाली पूर्णाहुति

Posted by - December 5, 2024 0
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में हवन यज्ञ और गीता पूजन के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव (International…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने की दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना

Posted by - November 19, 2024 0
दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज मंगलवार को दंतेवाड़ा में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की…