Yadav

प्रदेश भर से जुटें समाजसेवी, यादव महासभा की चिंतन बैठक संपन्न

612 0

कानपुर: यादव समाज (Yadav Samaj) की वर्तमान स्थिति और भावी रणनीति पर चिंतन तथा यादव महासभा (Yadav Mahasabha) की प्रदेश इकाई के पुनर्गठन के लिए प्रदेश भर के समाज सेवियों ने आज कानपुर में चिंतन बैठक की। यह जानकारी अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा (All India Year Yadav Mahasabha) के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग यादव ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 1 वर्ष बाद अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। कप्तान सिंह यादव को उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव की अध्यक्षता में यादव महासभा को एक बार फिर नई सिरे से सक्रिय करने के लिए पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों और मंडल प्रभारियों की बैठक मनोज इंटरनेशनल होटल में संपन्न हुई। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये हुए पदाधिकारियों से यादव समाज की वर्तमान राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर विचार विमर्श के साथ- साथ जिला स्तर से प्रदेश स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को पुनर्गठित करने के लिए अनुभव साझा किए। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए विचार विमर्श किया। बैठक का संचालन यादव महासभा के पूर्व प्रदेश महासचिव अशोक यादव ने किया।

बच्चों को स्कूलों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएगी योगी सरकार

बेठक को मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश महासचिव जगबीर सिंह यादव, पूर्व प्रदेश महासचिव सी एल यादव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष लाल बहादुर यादव,पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव मनोज यादव, पूर्व युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजय यादव, यादवेन्द्र सिंह यादव, पूर्व प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव, चुनाव विश्लेषक ओपी यादव, महिला नेत्री आशा यादव, प्रभा यादव आदि ने संबोधित किया।

एक ही परिवार के पांच लोगों की मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

Related Post

CM Yogi

हर पीड़ित की समस्या का समाधान करने को तत्पर और प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री

Posted by - December 1, 2024 0
गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में आए…