Imran

इमरान की हत्या की अफवाह पर प्रशासन अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा

600 0

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की हत्या (Murder) की अफवाह से माहौल गर्मा गया है। इस खबर के फैलते ही इस्लामाबाद पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि इस्लामाबाद में धारा 144 पहले ही लागू कर दी गई है और पब्लिक मीटिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इसके साथ ही इस्लामाबाद में स्थित इमरान खान के(Imran Khan) घर बनी गाला की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने कहा कि सिक्योरिटी फोर्सेज ने बानी गाला में विशेष सुरक्षा तैनात की है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के मुताबिक, इलाके में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

इमरान और उनके मंत्री भी जता चुके हैं हत्या की आशंका

इमरान सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी ने बताया था कि खान रविवार को इस्लामाबाद आ रहे हैं। चौधरी ने अप्रैल में भी कहा था कि देश की सिक्योरिटी एजेंसी ने इमरान खान की हत्या की साजिश के बारे में बताया था। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता फैसल वावड़ा ने भी कुछ इसी तरह के दावे किए थे कि “देश को बेचने” से इनकार करने पर पाकिस्तानी पीएम की हत्या के लिए एक साजिश रची गई थी।

कुछ दिन पहले इमरान खान (Imran Khan) ने अपनी हत्या की आशंका जताई थी। खान ने कहा था- मेरी जिंदगी खतरे में है। पाकिस्तान के अंदर और बाहर कुछ लोग हैं, जो मुझे मारना चाहते हैं। मैं उन सभी लोगों को जानता हूं। मैंने एक वीडियो रिकॉर्ड करके एक महफूज जगह रख दिया है। अगर मैं मारा गया तो यह वीडियो इन सभी लोगों के नाम बता देगा।

कंटेनर डिपो में आग लगने से बड़ा धमाका, 35 की मौत, 300 से ज्यादा घायल

पहले भी बता चुके जान का खतरा

इमरान खान पहले भी कई बार ये कह चुके हैं कि उनकी जान को खतरा है। सत्ता से बेदखल होने से पहले उन्होंने कहा था कि उनके पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि उनका जीवन खतरे में है।

कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, डराने लगे है आंकड़े

Related Post

Jacinda Ardern

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न कोरोना पॉजिटिव

Posted by - May 14, 2022 0
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न (Jacinda Ardern) ने शनिवार को स्वीकार किया है कि वह कोविड-19 से संक्रमित हैं।…
PTI

इमरान खान को सत्ता से किया गया बाहर, अनिवार्य विश्वास मत हारे

Posted by - April 10, 2022 0
इस्लामाबाद: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) सरकार द्वारा नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव को रोकने के कई प्रयासों के बावजूद, प्रधानमंत्री इमरान…
सपा नेता की हत्या

मऊ में सपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

Posted by - January 12, 2020 0
मऊ। मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कोपागंज ब्‍लॉक के बरजला शेखवलिया गांव निवासी पूर्व प्रधान बिजली यादव की…
बिजनौर में गैंगवार

बिजनौर में गैंगवार: सीजेएम कोर्ट में पेशी पर आए बदमाशों पर हमला, दो की मौत

Posted by - December 17, 2019 0
बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले में मंगलवार को सीजेएम अदालत में पेशी पर लाए गए हत्या के आरोपी तीन बदमाशों…