President

संत कबीर की साधना स्थली मगहर में राष्ट्रपति का आगमन

535 0

गोरखपुर: शनिवार को गोरखपुर (Gorakhpur) पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करने के उपरांत पांच जून, रविवार की सुबह संत कबीर (Sant Kabir) की साधना स्थली मगहर पहुंचेंगे। राष्ट्रपति (President) के साथ मगहर में देश की प्रथम महिला नागरिक सविता कोविंद, प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

संत कबीर की समाधि पर श्रद्धा निवेदित करने के साथ ही राष्ट्रपति संत कबीर अकादमी व शोध संस्थान तथा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार संत कबीर की साधना स्थली को महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

इसके दृष्टिगत यहां संतकबीर अकादमी, शोध संस्थान, गजवे, पार्क, म्यूरल गैलरी, इग्जीविशन सेंटर, पाथवे, कैफेटेरिया, लाइफ एंड साउंड, व्याख्यान केंद्र, घाटों का विकास, संगीतमय फव्वारा, प्रदर्शनी क्षेत्र, सार्वजनिक सुविधाए, मार्ग, प्रदर्शनी गलियारा, प्रकाश व ध्वनि कार्यक्रम, सोलर लाइटें, रंगीन रोशनी, चहारदीवारी, स्मारकों की रोशनी, हाई मास्ट लाइट, नावें, दुकानें, बोटिंग के समय सुरक्षा उपकरण, बेंच, कूड़ेदान, पार्को की ग्रीनरी आदि कार्य कराए गए हैं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर 29 मई को यहां का दौरा कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों की समीक्षा कर जरूरी दिशानिर्देश दे चुके हैं।

गौकशों की अवैध सम्पत्ति को पुलिस ने कुर्क किया

Related Post

Dry Ports

उत्तर प्रदेश में ‘ड्राई पोर्ट्स’ के विकास को बढ़ावा देगी योगी सरकार

Posted by - January 3, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) प्रदेश को लॉजिस्टिक हब बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वह कई…
Maha Kumbh

स्वस्थ महाकुम्भ: सेंट्रल हॉस्पिटल में साल के पहले दिन 900 मरीजों का उपचार, स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने संभाला मोर्चा

Posted by - January 1, 2025 0
महाकुम्भनगर : नया साल शुरू होते ही महाकुम्भ (Maha Kumbh) के महाआयोजन को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर पहुंचने…
Chandrayaan-3

प्रदेश के सभी परिषदीय स्कूलों में Chandrayaan-3 के चंद्रमा पर उतरने का होगा सीधा प्रसारण

Posted by - August 22, 2023 0
लखनऊ। बुधवार शाम को जब भारत का महत्वाकांक्षी मून मिशन ‘Chandrayaan-3’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर पहली बार…