Chief Minister Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

592 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Dhami) ने शनिवार को देर सांय मुख्यमंत्री आवास में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं (Chardham Yatra arrangements) की समीक्षा की। उन्होंने यात्रा के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता व्यक्त करते हुए इस सम्बन्ध में प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री (Chief Minister Dhami) ने इसके लिये एक्सपर्ट कमेटी गठित किये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान हो रही मृत्यु के वास्तविक कारणों की भी सही स्थिति जनता के समक्ष रखी जाए। ताकि चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु आवश्यक एहतियात बरतें। उन्होंने इसके लिये बुजुर्ग एवं अस्वस्थ लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण की कारगर व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा।

Chief Minister
Chief Minister

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बुजुर्ग लोग अपना स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही यात्रा पर आए, इसकी व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए। इस सम्बन्ध में चारधाम यात्रा से सम्बन्धित व्यवस्थाओं के प्रति नकारात्मक संदेश से बचाव के साथ ही यात्रा के सम्बन्ध में की गई सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के लिये पर्यटन, स्वास्थ्य, परिवहन एवं एस.डी. आर. एफ. के अधिकारी समन्वय से कार्य करते हुए। नियमित रूप से मीडिया को भी वस्तुस्थिति से अवगत कराये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराये।

शिकारियों ने पानी में जहर देकर काले हिरणों का किया शिकार, सींग और…

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव राधिका झा, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, महानिदेशक सूचना एवं परिवहन आयुक्त रणवीर सिंह चौहान, अपर सचिव सी. रविशंकर, महानिदेशक स्वास्थ्य के साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बड़ी जीत, बड़ी जिम्मेदारी की भी प्रतीक : सीएम धामी

Related Post

CM Dhami

जयडे हैकेट ने मुख्यमंत्री से की भेंट, उत्तराखंड में एडवेंचर टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

Posted by - April 25, 2025 0
देहारादून। एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध संस्था ए.जे. हैकेट इंटरनेशनल के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) श्री…
CM Dhami

धामी बोले-कांग्रेस भ्रष्टाचार और परिवारवाद की गारंटी देने वाली पार्टी, भ्रष्टाचारियों ने आज ठगबंधन बना लिया है

Posted by - April 15, 2024 0
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने सोमवार को मसूरी में चुनावी जनसभा…
Vinay Shankar Pandey

आयुक्त गढवाल विनय शंकर पाण्डेय ने रोड़ कटिंग कार्यों की समीक्षा की, अधिकारीयों को दिए ये निर्देश

Posted by - July 5, 2025 0
देहरादून: आयुक्त गढवाल विनय शंकर पाण्डेय (Vinay Shankar Pandey) ने मंथन सभागार में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा देहरादून शहर के…
CM Dhami

सीएम धामी से कनाडा के उच्चायुक्त ने की भेंट, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

Posted by - June 7, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत में कनाडा के उच्चायुक्त (Canadian High…