Terrorists

आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों को बनाया निशाना, ग्रेनेड से किया हमला

562 0

शोपियां: कश्मीर (Kashmir) में आतंकियों द्वारा प्रवासियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। अब दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया है। पुलिस के मुताबिक आतंकियों (Terrorists) ने मजदूरों पर ग्रेनेड (Grenade) फेंका है। इसमें दो मजदूर घायल हो गए हैं। हालांकि शुरुआत में ये जानकारी निकलकर सामने आ रही थी कि ये गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से मजदूर घायल हो गए हैं। लेकिन पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि ये आतंकी हमला है। सिलेंडर में ब्लास्ट की घटना नहीं है।

धमाके में 2 प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जैसे ही ब्लास्ट हुआ, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां भागने लगे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की। जांच में सामने आया कि आतंकियों (Terrorists) ने प्रवासियों पर ग्रेनेड (Grenade) से हमला किया है। इसमें दो मजदूर घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।

परिवार ने नम आंखों से विजय बेनीवाल का किया अंतिम संस्कार

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक आतंकवादियों ने शोपियां के अगलर ज़ैनापोरा क्षेत्र में एक ग्रेनेड फेंका, इसमें 2 प्रवासी मजदूर घायल हो गए। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

Google ने Doodle बनाकर वैज्ञानिक एसएन बोस को किया याद

Related Post

ss sandhu

निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत प्रोजेक्ट्स को पूरा करें : मुख्य सचिव

Posted by - July 21, 2022 0
देहरादून। मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने एनएचएआई (NHI) के अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत प्रोजेक्ट्स को पूर्ण करने…
CM Bhajan Lal

कार्मिक कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन कर राष्ट्र के विकास में दे योगदान : मुख्यमंत्री

Posted by - August 15, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि स्वाधीनता दिवस हमें हमारे वीर शहीदों की कुर्बानी और…
SC

कोरोना दवा व ऑक्सीजन की कालाबाजारी पर अधिवक्ताओं ने CJI को लिखा पत्र

Posted by - April 26, 2021 0
नई दिल्ली । अधिवक्ताओं के एक समूह ने भारत के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना को ऑक्सीजन की कालाबाजारी के…
Rampur Tiraha Case

रामपुर तिराहा कांड: दोषी दो पीएसी जवानों को आजीवन कारावास

Posted by - March 18, 2024 0
देहरादून/लखनऊ। उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए आंदोलनरत महिलाओं, पुरुषों के साथ उत्तर प्रदेश के मुजफफरनगर जिले में रामपुर तिराहा (Rampur…