अपर्णा

मुझे उम्मीद है पार्टी अध्यक्ष आजम के बयान का संज्ञान लेंगे -अपर्णा यादव

1099 0

लखनऊ। आजम खान की जया प्रदा पर की गई टिप्पणी को लेकर बवाल मचा है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आजम खान का बचाव किया है। वहीं मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने आजम खान पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आजम खान वरिष्ठ नेता हैं, मैं उनका सम्मान करती हूं, उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया?।

ये भी पढ़ें :-कुमारस्वामी को अठावले ने दी नसीहत, ज्यादा दिन तक नही रहेगी गठबंधन सरकार मिला लें बीजेपी से हाथ 

आपको बता दें आगे उन्होंने कहा कि आजम के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने वाले शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो, फिर भले ही उसका पद जो भी हो। मंच पर अखिलेश की मौजदूगी पर अपर्णा ने कहा कि मुझे उम्मीद है पार्टी अध्यक्ष आजम के बयान का संज्ञान लेंगे। ‘अखिलेशजी महिलाओं को लेकर हमेशा से बेहद संवेदनशील रहे हैं। मुझे उम्मीद है वह आजम से बात करेंगे।’

ये भी पढ़ें :-आजम के एक बार फिर बिगड़े बोल, कहा- आपके वालिद की मौत में आया था.. 

जानकारी के मुताबिक चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं के विवादित बयानों पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 72 घंटे, बीएसपी प्रमुख मायावती को 48 घंटे, बीजेपी नेता मेनका गांधी को 48 घंटे और एसपी नेता आजम खान को 72 घंटे तक प्रचार करने से रोक दिया है।

Related Post

CM Yogi

दक्षिण की श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य का आगमन बढ़ा रहा महाकुम्भ की शोभाः सीएम योगी

Posted by - January 25, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रयागराज दौरे पर शनिवार को दक्षिण भारत की श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य…
Cancer

कैंसर रोगियों के लिए वरदान बनेगा ‘सेंटर फॉर एडवांस मॉलेक्यूलर डायग्नॉस्टिक्स एंड रिसर्च फॉर कैंसर’

Posted by - August 11, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य सेवा व निदान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ने कैंसर…
CM Yogi

बी-पैक्स इकाइयों की क्रेडिट लिमिट 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख होगी : सीएम योगी

Posted by - March 21, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने यूपी सहकारी बैंकों की 61 वीं वार्षिक बैठक में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण…
OTS

ऊर्जा मंत्री ने अपील की है कि उपभोक्ता ओटीएस में दी जा रही छूट का लाभ उठाए

Posted by - January 16, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने विद्युत उपभोक्ताओं के हितांे के दृष्टिगत…