Vijay Beniwal

परिवार ने नम आंखों से विजय बेनीवाल का किया अंतिम संस्कार

595 0

हनुमानगढ़: कश्मीर (Kashmir) में आतंकियों के हमले में मारे गए हनुमानगढ़ (Hanumangarh) जिले के निवासी विजय बेनीवाल (Vijay Beniwal) का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव भगवान में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक विजय का शव आज सुबह कश्मीर से भगवान गांव पहुंचा। गांव के श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में विजय का अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने विजय को अंतिम विदाई दी। कश्मीर में लगातार गैर कश्मीरियों की हत्या पर आक्रोश जताते हुए सरकार से आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी रखी।

बैंक मैनेजर विजय की करीब 2 महीने पहले ही शादी हुई थी। कुछ वक्त पहले ही पत्नी विजय के साथ कश्मीर आई थी। बताया जाता है कि गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

गैंग का ऐलान, मूसेवाला के हत्यारों की सूचना देने वाले को मिलेगा 5 लाख का इनाम

आतंकियों ने बैंक में घुसकर उन पर गोलियां चलाई थीं। विजय कुमार के पिता कहते हैं, ”दूर-दराज के छोटे-छोटे बैंकों में पीओ मैनेजर होता है। बेटा परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था ताकि उसे दूसरी जगह ब्रांच मैनेजर की नौकरी मिल सके। हम चाहते थे बेटा वापस राजस्थान आ जाए।’

 

 

Related Post

टेलीफोन पर गैर कोविड-19 मरीजों का इलाज

एम्स के डॉक्टर टेलीफोन पर करेंगे गैर कोविड-19 मरीजों का इलाज

Posted by - April 18, 2020 0
नई दिल्ली । कोरोना महामारी (कोविड-19) की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने टेलीफोन…

जम्मू में पंचायतों ने विदेशी दूतों के सदस्यों से मुलाकात की

Posted by - February 19, 2021 0
केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के दौरे पर आये कई देशों के दूतों ने यहां बृहस्पतिवार को पंचायतों और शहरी स्थानीय…
प्रभावी जनसंख्या नियंत्रण कानून

राज्यसभा में प्रभावी जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग उठी

Posted by - March 13, 2020 0
नई दिल्ली। देश में बढ़ती आबादी और घटते संसाधन के मद्देनजर प्रभावी जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग शुक्रवार को…

j&k: महबूबा मुफ्ती ने प्रशासन पर लगाया नजरबंद करने का आरोप

Posted by - September 7, 2021 0
महबूबा मुफ्ती ने प्रशासन पर उन्हें नजरबंद करने का आरोप लगाया। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भारत सरकार अफगानिस्तान के लोगों…
बजट 2020

बजट 2020 : मॉर्डन रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे, बस स्टेशन, लॉजिस्टिक सेंटर्स बनाएंगे

Posted by - February 1, 2020 0
नई दिल्ली। 2020 के दशक का पहला बजट वित्तमंत्री निर्मला सीतारामण ने शनिवार को पेश कर रही हैं। ये मोदी…