CM Dhami

चंपावत उपचुनाव में CM धामी ने सबको किया चंपत, मिली ऐतिहासिक जीत

502 0

चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) सहित चार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बस कुछ ही देर में होने वाला है। लगातार रुझान आ रहे हैं और पहले दौर में करीब 3650 वोटों से आगे चल रहे धामी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 13thराउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी सीएम धामी की जीत का ऐलान कर दिया गया। सीएम धामी के अलावा कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित प्रत्याशी ललित मोहन भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी (Himanshu Gadkoti) के भाग्य का फैसला आज 3 जून को वोटों की गिनती के साथ हो गया और धामी 54121 वोटों से जीत गए।

चंपावत उपचुनाव (Champawat by-election) के लिए 31 मई को यहां 64.14 फीसदी मतदान हुआ था। अपनी बड़ी जीत का दावा कर चुके सीएम धामी चंपावत पहुंच रहे हैं। चंपावत उपचुनाव की मतगणना आज 3 जून की सुबह 8 बजे से शुरू हुई। रुझानों में गहतोड़ी लगातार काफी पीछे दिखाई दीं। पांचवे राउंड की काउंटिंग के बाद तक उनके खाते में 1000 से कम वोट ही थे।

मोदी सरकार के आठ साल बेमिसाल : CM धामी

फाइनल 13वां राउंड पूरा

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी 54121 वोट से जीते
कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 3141 वोट
भाजपा – 57268
कांग्रेस – 3147
अंतर- 54,12
कुल मतदान 61,595

चंपावत उपचुनाव: सीएम धामी की ऐतिहासिक जीत, बोले- जनता का आभारी हूं

Related Post

AK Sharma

लाल कृष्ण आडवाणी की संसदीय यात्रा अनुकरणीय और समृद्ध नज़रिए से भरी: एके शर्मा

Posted by - February 3, 2024 0
लखनऊ। भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को भारत रत्न (Bharat Ratna) सम्मान…
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने रामलला के दरबार में नवाया शीश, हनुमानगढ़ी में टेका मत्था

Posted by - March 14, 2024 0
अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। साकेत महाविद्यालय हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी…
CM Yogi Adityanath held a public meeting in Buxar.

लालटेन बुझाकर जनता के हक पर डकैती डालती थी कांग्रेस-आरजेडी: योगी आदित्यनाथ

Posted by - October 29, 2025 0
बक्सर। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election) की गर्मी के बीच बक्सर की पवित्र भूमि बुधवार को “हर हर महादेव” और…