Gyanvapi

4 जून को ज्ञानवापी में मिले कथित शिवलिंग का संत करेंगे जलाभिषेक!

594 0

वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Mosque) को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब काशी (Kashi) के संत शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती (Sant Shankaracharya Swaroopanand Saraswati) ने एक ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। जगतगुरु शंकराचार्य ने अपने शिष्यों को ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग का पूजन करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि कथित शिवलिंग का 4 जून को जलाभिषेक किया जाएगा। जानकारी के अनुसार शंकराचार्य प्रतिनिधि अविमुक्तेश्वरानंद की अगुवाई में संत जलाभिषेक करेंगे। हालांकि इस ऐलान के होते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

प्रशासन और पुलिस सतर्क

संत शकंराचार्य के इस ऐलान के बाद प्रशासन और पुलिस के अधिकारी सतर्क हो गए हैं और शहर में कानून व्यवस्‍था बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही परिसर की सुरक्षा भी चाक चौबंद कर दी गई है। वहीं इससे पहले मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने अगली तारीख 4 जुलाई की तय कर दी है। अदालतों में 1 जून से गर्मी की छुट्टियां होने के चलते ये निर्णय लिया गया था। पिछले सोमवार को हुई सुनवाई के बाद दोनों पक्षों को सीलबंद लिफाफों में सर्वे के दौरान मस्जिद परिसर की वीडियोग्राफी की सीडी भी दी गई थी।

कर्मचारियों को जल्‍द मिलेगी बड़ी खुशखबरी, DA में होगा इजाफा

हालांकि बाद में ये वीडियो लीक हो गया था और इस पर एक और विवाद खड़ा हो गया था। उसी शाम को हिंदू पक्ष ने अपने सीलबंद लिफाफे दिखाने के बाद कहा था कि वीडियो कहां से लीक किया गया इसकी जांच की जानी चाहिए।

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की

Related Post

CM Yogi

आज व्यापारी से रंगदारी मांगने की कोई हिम्मत भी नहीं कर सकता: सीएम योगी

Posted by - May 1, 2023 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने सोमवार को वाराणसी के शिवपुर स्थित मिनी स्टेडियम से नगर निकाय चुनाव (Nikay…
Mahashivratri

पुलिस की मुस्तैदी के बीच सकुशल संपन्न हुआ महाशिवरात्रि स्नान पर्व

Posted by - February 26, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर 26 फरवरी 2025 को करोड़ों श्रद्धालुओं ने…