Musewala

गैंग का ऐलान, मूसेवाला के हत्यारों की सूचना देने वाले को मिलेगा 5 लाख का इनाम

605 0

चंडीगढ़: गैंगस्टर भूप्पी राणा गैंग (Bhuppi Rana Gang) ने फेसबुक पर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala) की हत्यारों की सूचना देने वाले को 5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। संदेश में लिखा है कि सभी भाइयों, बहनों, माताओं और बड़ों को सत श्री अकाल, मैं आप सभी के साथ एक बात साझा करना चाहता हूं। अब उन्होंने हमारे भाई दलेर जाट सिद्धू को मार डाला है, सिद्धू मूसेवाला की हत्या की सूचना देने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा और नाम गोपनीय रखा जाएगा।

सक्रिय हैं कई ग्रुप

बंबीहा ग्रुप से जुड़े गैंग सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और यह भी दावा कर रहे हैं कि उनके किसी भी गैंग का सिद्धू मूसेवाला के साथ कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद वे लॉरेंस बिश्नोई गैंग को टारगेट कर हैं और हत्या का बदला लेने की धमकियां दे रहे हैं। हालांकि पंजाब हाईकोर्ट में आज ही सरकार ने खुलासा किया है कि मूसेवाला का नाम हत्या को लेकर दर्ज की गई एफआईआर में दर्ज ही नहीं है।

दादा ने अपनी मासूम पोती के साथ किया ऐसा काम, जानकर खौलेगा आपका खून

पहले भी दी है चेतावनी

भूप्पी राणा गैंग नीरज बवाना और बंबीहा ग्रुप के सहयोगी हैं। बीते बुधवार को दिल्ली स्थित नीरज बवाना गिरोह ने पंजाब में सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या के मद्देनजर जवाबी हमला करने की धमकी दी थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक फेसबुक पोस्ट में गिरोह ने केवल दो दिनों में परिणाम देने की कसम खाई है। पोस्ट को ‘नीरज बवाना दिल्ली एनसीआर’ नाम के एक फेसबुक प्रोफाइल द्वारा अपलोड किया गया था।

खुशखबरी! REET में आवेदन करने की लास्ट डेट फिर बढ़ी

Related Post

अभिजीत बनर्जी

गरीबों को नकद पैसा देने की बजाय सरकार इनका अस्थायी राशन कार्ड बनाए : अभिजीत बनर्जी

Posted by - May 5, 2020 0
नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध अर्थशास्त्री प्रोफेसर अभिजीत बनर्जी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान लोगों को नकद…
CM Dhami

Destination Uttarakhand: सीएम धामी की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के MOU

Posted by - December 5, 2023 0
देहरादून। डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड (Destination Uttarakhand) ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत, मंगलवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री…