Hardik Patel

हार्दिक पटेल के हाथ में खिला कमल का फूल, कांग्रेस को गए भूल

418 0

गांधीनगर: हार्दिक पटेल (Hardik Patel) भाजपा (BJP) में शामिल हो गए हैं। गांधीनगर (Gandhinagar) में भाजपा मुख्यालय (BJP Headquarters) में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इस मौके पर नितिन पटेल मौजूद रहे। बता दें कि हार्दिक पटेल ने पिछले ही महीने कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी। उनको गुजरात प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन हार्दिक का आरोप था कि उनको काम की आजादी और अधिकार नहीं थे। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के काम के तरीके पर कई बार सवाल खड़े किये थे।

हार्दिक पटेल आज होंगे BJP में शामिल, छोटा सिपाही बनकर करेंगे काम

हालांकि इस मौके पर सीआर पाटिल और नितिन पटेल के अलावा भाजपा का कोई बड़ा नेता मंच पर नजर नहीं आया। सीएम भूपेंद्र पटेल भी इस कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्य प्रदेश पहुंचे हुए हैं। भाजपा की सदस्यता लेने से पहले हार्दिक ने दुर्गा पूजा की। हार्दिक पटेल ने गुरुवार की सुबह ट्वीट कर लिखा कि राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूं। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूंगा।

भाजपा में हुआ ‘हार्दिक’ स्वागत, भगवा टोपी में नजर आए पाटीदार नेता

Related Post

AK Sharma

आने वाले त्योहार से पहले गंदगी शब्द को ही उप्र से दूर करना: एके शर्मा

Posted by - September 7, 2022 0
लखनऊ। नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा प्रदेश की नगर पालिका परिषदों एव नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों की…
Atal Bihari Vajpayee

अटल स्मृति: श्रीगोरक्षपीठ के प्रति थी गहरी श्रद्धा, महंत अवेद्यनाथ से था आत्मीय नाता

Posted by - December 24, 2025 0
लखनऊ:- भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee ) को याद करना केवल एक प्रधानमंत्री को स्मरण…
CM Yogi

फरियादियों से बोले सीएम- अगर अधिकारी नहीं सुन रहे तो बेझिझक मुझे बताएं अपनी समस्या

Posted by - August 29, 2023 0
लखनऊ। हर समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतुष्टिपरक निस्तारण किया जाएगा। आप सबको चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर…