ममता बनर्जी

Lok Sabha Elections 2019: कांग्रेस को लेकर बोलीं ममता बनर्जी, चुनाव जीतने के लिए RSS की ले रही मदद

886 0

बेलडांगा। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सोमवार यानी आज कांग्रेस पर चुनाव जीतने को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा बहरमपुर और जंगीपुर लोकसभा सीटों के चुनाव में कांग्रेस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मदद ले रही है।ममता बनर्जी ने 2018 में नागपुर में संघ के एक कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हिस्सा लेने का जिक्र करते हुए आरोप लगाया हैं।

ये भी पढ़ें :-bjp ने सात उम्मीदवारों की सूची में गोरखपुर से रवि किशन और जौनपुर से केपी सिंह को मैदान में उतारा /

आपको बता दें कांग्रेस प्रत्याशी अधीर चौधरी के गढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने यह आरोप लगाया। बहरमपुर लोकसभा सीट से तृणमूल प्रत्याशी अपूर्व सरकार के समर्थन में सोमवार को बेलडांगा और भगवानगोला में आयोजित जनसभा से ममता ने माकपा, भाजपा और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया।

ये भी पढ़ें :-‘चुनाव के वक्त पाकिस्तान की नहीं, हिन्दुस्तान की बात कीजिए’- प्रियंका गांधी 

जानकारी के मुताबिक बनर्जी ने आरोप लगाया, ”संघ अभिजीत मुखर्जी के लिए जंगीपुर और अधीर चौधरी के लिये बहरामपुर में प्रचार कर रहा है जबकि माकपा पहले ही बीजेपी के हाथों बिक चुकी है।” उन्होंने दावा किया, ”कांग्रेस-वाम-बीजेपी गठजोड़ की चालबाजी को बंगाल के लोगों द्वारा उचित जवाब दिया जाएगा. इस घातक गठबंधन को हराकर तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर चुनाव जीतेगी।”

Related Post

प्रशांत किशोर

जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर बोले-बिहार में नहीं होगा लागू CAA-NRC

Posted by - January 12, 2020 0
पटना। रविवार सुबह कोलकाता के बेलूर मठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएए को लेकर लोगों को की आशंकाओं को…

25 हजार इनामी धनंजय सिंह चुनाव में सक्रिय, यूपी पुलिस कह रही ढूंढे नहीं मिल रहे

Posted by - July 10, 2021 0
उत्तर प्रदेश में पुलिस और बदमाश का गठजोड़ जौनपुर में एकबार साफ नजर आया, जहां पुलिस के ही सामने धनंजय…
Project Tiger and Project Elephant

यूपी में बाघों व हाथियों के संरक्षण का मार्ग होगा प्रशस्त, ‘प्रोजेक्ट टाइगर एंड प्रोजेक्ट एलीफेंट’ बनेगा जरिया

Posted by - June 22, 2024 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के समेकित विकास की पटकथा लिख रही योगी सरकार प्रदेश की अनुपम प्राकृतिक छटा को वैश्विक स्तर…
आचार संहिता उल्लंघन

आचार संहिता के उल्लंघन में हेमा मालिनी को निर्वाचन अधिकारी ने जारी की नोटिस

Posted by - April 3, 2019 0
मथुरा। बीजेपी प्रत्याशी हेमामालिनी चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में फंस गई हैं। उन्हें निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी कर…