बीजेपी उम्मीदवार

bjp ने सात उम्मीदवारों की सूची में गोरखपुर से रवि किशन और जौनपुर से केपी सिंह को मैदान में उतारा

1189 0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 7 और सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। यहां से शरद त्रिपाठी का टिकट काटा गया है। शरद त्रिपाठी वहीं हैं जो कुछ समय पहले जूता कांड को लेकर चर्चा में रहे थे। वो मेंहदावल से विधायक राकेश सिंह बघेल एक दूसरे से भिड़ गए थे। जबकि भोजपुरी अभिनेता रवि किशन को गोरखपुर से टिकट दिया गया है।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: सीएम योगी 72 और मायावती 48 घंटे तक नहीं कर चुनाव प्रचार 

आपको बता दें इसके अलावा प्रतापगढ़ से संगल लाल गुप्ता, अंबेडगर नगर से मुक्त बिहारी, देवरिया से रामापति राम त्रिपाठी, जौनपुर से केपी सिंह और भदोही से रमेश बिंद को टिकट दिया गया है। इसके पहले बीजेपी ने 2 दिन पहले ही लोकसभा चुनाव के लिए अपनी 20वीं सूची जारी की थी, जिसमें 6 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया था. भारतीय जनता पार्टी की 20वीं सूची में हरियाणा के हिसार से बृजेंद्र सिंह को टिकट दिया गया. वहीं, रोहतक से अरविंद शर्मा को टिकट दिया गया है।

ये भी पढ़ें :-2019 में आई गठबंधन की सरकार तो अफसरों से साफ कराऊंगा मायावती के जूते – आजम खान 

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर से उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 19 साल तक सांसद रहे हैं। 2018 में पार्टी यहां से हुए उपचुनाव में हार गई थी। यहां से निषाद पार्टी के प्रवीण निषाद सपा के टिकट पर जीत गए थे। अब प्रवीण निषाद बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

Related Post

bjp leader aishwary choudhary

बिजनौर सदर विधायक के पति ने पूर्व बीजेपी सांसद पर लगाए गंभीर आरोप

Posted by - February 25, 2021 0
बिजनौर। पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी ने मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर अन्य बीजेपी…
Paush Purnima

आस्था का हुजूम: पौष पूर्णिमा से पहले ही संगम पहुंचकर लाखों श्रद्धालुओं ने किया महास्नान

Posted by - January 12, 2025 0
महाकुम्भनगर: महाकुम्भ में पौष पूर्णिमा (Paush Purnima) के स्नान से एक दिन पहले ही संगम तट पर आस्था का जनसैलाब…
भोजपुरी एक्‍टर निरहुआ

पीएम के बाद अब भोजपुरी एक्‍टर निरहुआ भी बने चौकीदार, लिया माँ का आशीर्वाद

Posted by - April 25, 2019 0
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के सामने आजमगढ़ से चुनाव मैदान में उतारे भोजपुरी के सुपरस्‍टार दिनेश लाल…

लखनऊ में प्रिंयका गांधी समेत 500 कार्यकर्ताओं पर कोविड एक्ट के तहत केस दर्ज

Posted by - July 17, 2021 0
तीन दिवसीय दौरे पर यूपी आई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पहले दिन लखनऊ के जीपीओ पर गांधी प्रतिमा के…