yogi government

पांच वर्ष में चार लाख युवाओं को रोजगार देगी सरकार

520 0

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) इलेक्ट्रानिक्स उद्योग के लिए उत्तर प्रदेश को सर्वाधिक पसंदीदा गन्तव्य के रूप में विकसित करना चाह रही है। सरकार का लक्ष्य 40 हजार करोड़ के निवेश को आकर्षित करना है। इसके जरिये अगले पांच वर्ष में चार लाख युवाओं को रोजगार देगी।

योगी सरकार (Yogi Government) अगले पांच वर्षों में एक परिवार के कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्राॅनिक उद्योग नीति के तहत उद्योगों को प्रदेश में स्थापित किया जाएगा। इससे न केवल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि प्रदेश में बड़ी संख्या में रोजगार का भी सृजन होगा।

सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार (Yogi Government) का लक्ष्य है कि सूचना प्रौद्योगिक एवं इलेक्ट्रानिक्स उद्योग के जरिये अगले पांच साल में 40 हजार करोड़ का निवेश आकर्षित करने का है। साथ ही युवाओं को चार लाख से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का है।

मोदी सरकार के आठ साल बेमिसाल : CM धामी

इसके तहत तीन इलेक्ट्राॅनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर्स की स्थापना करने का लक्ष्य है। साथ ही तीन उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना किया जाना है। सरकार उद्योग के लिए विश्वस्तरीय इको सिस्टम का निर्माण करना चाहती है।

गौरतलब है कि योगी सरकार (Yogi Government) अपने पहले कार्यकाल से ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। प्रदेश सरकार ने पिछले पांच साल में करीब पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर प्रदान किए हैं। 60 लाख से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। निवेश के माध्यम से एक करोड़ 61 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।

Related Post

CM Yogi listened to the problems of the people in Janta Darshan.

जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री

Posted by - January 8, 2026 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में…
Maha Kumbh became a divine confluence of faith, energy and science

57 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान के बाद भी अल्कलाइन वाटर से भी बेहतर गंगा जल

Posted by - February 20, 2025 0
महाकुम्भनगर: महाकुम्भ में अब तक 57 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। इसके बावजूद…
Banana

पूर्वांचल के फल और सब्जियां ही नहीं बल्कि उसके पत्ते और फूल भी हुए निर्यात

Posted by - September 4, 2023 0
वाराणसी। योगी सरकार में पूर्वांचल के फल और सब्जियां ही नहीं बल्कि उसके पत्ते और फूल भी निर्यात होने लगे…
mayawati

संत रविदास के आदर्शों पर चलकर जनता को महंगाई से राहत: मायावती

Posted by - February 27, 2021 0
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने संत रविदास जयंती पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान…