AK Sharma

ऊर्जा मंत्री का भ्रष्टाचार एवं लापरवाही पर एक्शन, दो अधिकारियों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई

592 0

लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा  मंत्री ए.के.शर्मा (AK Sharma) ने भ्रष्टाचार एवं लापरवाही पर बिजली विभाग के दो अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की है, जिसमें अवर अभियंता, बौरामऊ,  बीकेटी ओम प्रकाश को निलंबित कर दिया गया है और अधिशासी अभियंता, विद्युत जानपद वितरण खंड गोमती नगर विजय शंकर जौहरी को पदच्युत कर दिया गया है।

अवर अभियंता बौरामऊ, पावर स्टेशन, बीकेटी में तैनात ओमप्रकाश का घूस मांगते वीडियो और रुपए की मांग करते ऑडियो वायरल हुआ था। इस प्रकरण का संज्ञान लेकर आज ऊर्जा मंत्री ने सख्त कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया है।

साथ ही इसी प्रकार के प्रकरण में 2021 के अधिशासी अभियंता, विद्युत जानपद वितरण खंड, गोमती नगर, विजय शंकर जौहरी को भी सख्त रुख अपनाते हुए जांच उपरांत पदच्यूत कर दिया गया है और कहा है कि मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सरकार की मंशा है की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ऊर्जा मंत्री ने 30 मई को जनसुनवाई के दिये निर्देश

ऊर्जामंत्री (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता जनार्दन की सुख-सुविधाओं में डाका डालने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की छूट नहीं देगी। अधिकारी/ कर्मचारी अपनी कार्य संस्कृति में बदलाव लाकर जनता की सेवा करें अन्यथा कार्रवाई/दण्ड भुगतने के लिए तैयार रहे।

Related Post

E-Transport

उत्तर प्रदेश में कॉन्टैक्टलेस व फेसलेस सर्विसेस का बढ़ेगा दायरा, ‘ई-ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट’ बनेगा जरिया

Posted by - August 31, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रयासरत योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश में आधुनिक ई-ट्रांसपोर्ट सिस्टम (E-Transport…
Shivraj Singh Chouhan

विकसित कृषि के बिना विकसित भारत की कल्पना नहीं की जा सकती: शिवराज

Posted by - June 1, 2025 0
लखनऊ/मेरठ: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अंतर्गत रविवार को मेरठ में…
CM Yogi

सीएम योगी का आर्थिक मैनेजमेंट, छोटे कारोबारियों ने भर दी सरकार की तिजोरी

Posted by - August 8, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के आर्थिक मैनेजमेंट का असर है कि छोटे कारोबारियों ने सरकार की तिजोरी भर दी…