suresh khanna

विपक्ष के मुंह से नहीं सुहाती कानून व्यवस्था की बात: सुरेश खन्ना

762 0

लखनऊ। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) ने कानून व्यवस्था के मामले में विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष के मुंह से कानून व्यवस्था की बात नहीं सुहाती है।

सपा सरकार में माफिया और अपराधियों ने सभी हदें पार कर दी थीं। जबकि भाजपा सरकार (BJP government) में कानून व्यवस्था देश में मिसाल बनी है। माफिया और अपराधियों के खिलाफ न सिर्फ कार्रवाई की जा रही है, बल्कि न्यायालय में पैरवी कर सजा भी कराई जा रही है।

यह बातें सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में प्रदेश से डकैती का अंत हो चुका है और फिरौती के लिए अपहरण सिंडिकेट खत्म हो चुका है। इतना ही नहीं, 2016 की तुलना में 2021 में डकैती में 73.94 फीसदी, लूट में 65.88 फीसदी, हत्या में 33.95 फीसदी और बलात्कार में 50.66 फीसदी की कमी आई है।

सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए सरकार पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। 24 विभागों के समन्वय से प्रदेश के सभी जिलों में मिशन शक्ति के तीन चरणों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा चुका गया है और जल्द ही चौथे चरण का शुभारंभ होने वाला है।

अराजकता के पर्याय बन चुके अपराधियाें का समर्थन करती है सपा: योगी

प्रदेश में करीब 80 महिला पुलिस चौकी परामर्श केंद्र को स्थापित कर थाने का दर्जा दिया गया है। प्रदेश में 10,417 महिला बीट का गठन कर कुल 13,244 महिला कर्मियों को तैनात किया गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर 21,382 मिशन शक्ति कक्ष स्थापित कर 10,721 महिला पुलिस कर्मियों को नियुक्त किया गया है।

महिला अपराधों को लेकर विपक्ष के आंखों पर चढ़ा चश्मा

सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) ने कहा कि महिला अपराधों को लेकर विपक्ष के आंखों पर चश्मा चढ़ा है। वह सिर्फ विरोध के लिए सदन में कुछ घटनाओं का जिक्र कर वाहवाही लूटना चाहते हैं। जबकि जनता भी यह जानती है कि भाजपा सरकार (BJP government) में महिला संबंधी अपराधों पर पूरी सख्ती से कार्यवाही की जा रही है।

Related Post

Health Camp

मुख्यमंत्री योगी ने स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ, बीपी व पल्स की कराई जांच

Posted by - September 19, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र के पहले दिन स्वास्थ्य शिविर (Health Camp) लगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
AK Sharma

अयोध्या धाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नो प्लास्टिक बैग जोन विकसित किये जाएं: एके शर्मा

Posted by - January 16, 2024 0
अयोध्या। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) मंगलवार को अयोध्या धाम पहुंचकर 22 जनवरी को…
cm yogi

बजट खर्च में ढिलाई पर सख्त हुए सीएम योगी, अधिकारियों को दिए त्वरित निर्णय के निर्देश

Posted by - January 2, 2026 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार सुबह वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा विभिन्न विभागों काे जारी…