dhami

चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है उत्तराखंड : धामी

514 0

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड (Uttarakhand) हर क्षेत्र में देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल हो। इसके लिए सरकार प्रयासरत है। राज्य में भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था मजबूत की है। कानून तोड़ने वालों पर राज्य पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को दिल्ली के चाणक्यपुरी में आयोजित पाञ्चजन्य मीडिया कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में उत्तराखंड चहुंमुखी विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राज्य में पुलिस ने एक स्पेशल ड्राइव चलाई है जिसके अंतर्गत उत्तराखंड में लोगों का री-वेरिफिकेशन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम धर्मांतरण के कानून को और अधिक सख्त करने की दिशा में भी राज्य सरकार कार्यरत है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि है। यह अध्यात्म, धर्म और संस्कृति का केंद्र है। यहां औसतन हर परिवार में एक व्यक्ति सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में एक समान कानून लागू करने के लिए ड्राफ्ट तैयार करने के लिए हम एक कमेटी गठित करने वाले हैं। हम चाहते हैं कि देश के अन्य राज्य भी अपने-अपने राज्यों में कॉमन सिविल कोड लागू करें।

सीएम धामी ने उपन्यास “भंवर एक प्रेम कहानी” का किया विमोचन

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में बहुत भिन्न है। राज्य का अधिकतम क्षेत्र पर्वतीय है, सरकार का प्रयास है कि राज्य में औद्योगीकरण विस्तार और रोजगार का भी ध्यान रखा जाए, जिससे कि राज्य में पलायन को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसके लिए कई प्रकार की योजनाएं तैयार की हैं ताकि पहाड़ के पानी और जवानी का भरपूर उपयोग किया जा सके।

Related Post

CM Dhami

वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों में स्कूली नौनिहालों को मिलेगी एस्कार्ट की सुविधा: मुख्यमंत्री

Posted by - December 11, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये…
पेट्रोल-डीजल

कोरोना वायरस के कहर का असर, लगातार तीसरे दिन सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल

Posted by - March 7, 2020 0
नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस के कहर का असर अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल पर भी पड़ा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों…
ऑक्सीजन की आपूर्ति

राज्य सरकारें मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करें : गृह मंत्रालय

Posted by - April 6, 2020 0
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर मेडिकल ऑक्सीजन की मांग बढ़ी है। इसकी…
Chandrashekhar Upadhyay

समर अभी शेष है….

Posted by - July 22, 2021 0
नैनीताल हाईकोर्ट में मुकदमों की कार्यवाही हिंदी में शुरू कराने की अपनी मुहिम की यादों को देश के साथ साझा…