governor

लीफ बर्ड फाउंडेशन संस्थापक ने राज्यपाल को भेंट की पुस्तक

482 0

देहारादून। राज्यपाल (Governor) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) से मंगलवार को राजभवन में ’लीफ बर्ड फाउंडेशन’ (Leaf Bird Foundation) की संस्थापक बी. बेला नेगी ने भेंट की। इस दौरान उन्होने अपनी पुस्तक ’बर्ड ऑफ उत्तराखंड’/‘उत्तराखंड के पक्षी’ राज्यपाल को भेंट की।

यह पुस्तक उनके द्वारा हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखी गई है। इस पुस्तक में जैव विविधता से समृद्ध उत्तराखंड के पक्षियों के बारे में उनके द्वारा लिखी गई यह पुस्तक बहुत सारी जानकारी देने वाली है।

इस दौरान राज्यपाल  (Governor) ने कहा की उत्तराखंड में पक्षियों की एक सुनहरी दुनिया बसती है, इस प्रकृति और पर्यावरण के लिए उनके द्वारा किया गया यह एक सराहनीय कार्य है। पक्षियों के एक सुंदर संसार से परिचय कराती उनकी पुस्तक सभी के लिए यहां संदेश देने के लिए महत्वपूर्ण है।

Governor

 

उन्होंने (Governor) कहा कि उत्तराखंड के जंगल, पर्वत, पशु, पक्षी यहां की धरोहर हैं जो उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता के विषय पर लिखना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रकृति के बारे में जरूर पढ़ना चाहिए जिससे वे प्रकृति से भिज्ञ हो सकें।

शोध और अनुसंधान को बढ़ावा देने में योगी सरकार अव्वल

उन्होंने कहा कि यह किताब उत्तराखंड की जैव विविधता व संसार के बारे में अच्छी जानकारी प्रदान करेगी। इस अवसर पर अदिति कौर भी उपस्थित रहीं।

Related Post

CM Dhami

गौचर मेला उत्तराखंड के प्रमुख मेलों में से एक है: मुख्यमंत्री

Posted by - November 14, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को 73वॉं राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का उद्घाटन किया। गौचर…
PM Modi

मैं भावुक हूँ, भाव-विह्वल हूँ! मैं पहली बार जीवन में इस तरह के मनोभाव से गुजर रहा हूँ: मोदी

Posted by - January 12, 2024 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (PM Modi) ने 22 जनवरी को अयोध्या धाम में मंदिर में श्री रामलला की प्राण…
CM Yogi

मैं सत्य का पथिक हूं और राजस्थान की धरती पर सत्य की आवाज को मजबूती मिलती है: योगी

Posted by - April 20, 2024 0
राजसमंद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने राजस्थान की धरती से…