Lakshya Sen

लक्ष्य सेन ने गिनटिंग को हराकर भारत को दिलाई शानदार शुरुआत

461 0

नई दिल्ली।  भारत और इंडोनेशिया (india vs indonesia) के बीच थॉमस कप 2022 फाइनल (thomas cup final 2022) का पहला मुकाबला मेंस सिंगल वर्ग में विश्व के नंबर नौ शटलर लक्ष्य सेन (Lakshya sen) और विश्व के नंबर चार खिलाड़ी एंथनी सिनिसुका गिनटिंग (Anthony GINTING) के बीच खेला गया। पहले मैच में लक्ष्य सेन ने गिनटिंग को हराकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई है।

एंथनी सिनिसुका गिनटिंग (Anthony GINTING) ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहला गेम 21-8 से जीत लिया, लेकिन दूसरे गेम में लक्ष्य सेन (Lakshya sen) ने भी जोरदार वापसी की और 21-17 से दूसरा गेम जीतकर 2-2 से बराबरी कर ली। तीसरे और निर्णायक गेम में दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। दोनों खिलाड़ी एक समय 12-12 की बराबरी पर थे।

NHC के फाइनल में हॉकी झारखंड टीम

लेकिन इसके बाद लक्ष्य सेन (Lakshya sen) ने 4 अंकों की बढ़त बना ली और स्कोर को 18-14 तक पहुंचा दिया और फिर 21-17 से तीसरा और निर्णायक गेम जीतकर मुकाबले में भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। लक्ष्य सेन (Lakshya sen) ने एक घंटे और 5 मिनट में गिनटिंग को मात दी।

Lakshya Sen
Lakshya Sen

भारत इस सीजन में सिर्फ चीनी ताइपे के खिलाफ एक मैच हारा, जबकि 14-बार का चैंपियन इंडोनेशिया एक भी मैच नहीं हारा और नॉकआउट मुकाबलों में चीन व जापान को हराकर फाइनल में पहुंचा था।

रिलायंस फाउंडेशन डेवलपमेंट लीग का खिताब बेंगलुरू एफसी ने किया अपने नाम

Related Post

Billy Haven

भारत से 100 क्रिकेट किट प्राप्त करना ‘गर्व का क्षण’, टीम इंडिया आय का बड़ा स्रोत

Posted by - May 17, 2022 0
किंग्स्टन। जमैका क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विल्फ्रेड बिली हेवन (JCA President Wilfred Billy Haven) ने कहा कि भारत से 100…

वीजा का मामला आया आड़े, विनेश फोगाट टोक्यो के लिए उड़ान भरने से चूकीं

Posted by - July 27, 2021 0
टोक्यो ओलंपिक में पदक की प्रबल दावेदार माने जाने वाली भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट मंगलवार को टोक्यो के लिए उड़ान…