Tennis

टेनिस : प. बंगाल के शिवम ने यूपी के मुकुल को 9-3 से दी मात

463 0

लखनऊ। अन्नाड टेनिस एकेडमी (Annad Tennis Academy) में चल रही आइटा मेन टेनिस प्रतियोगिता (Ita Men Tennis Competition) में शनिवार को प्रथम राउंड की नौ मैच खेले गये, जबकि दूसरे राउंड में नौ मैच हुए। दूसरे राउंड में पश्चिम बंगाल के शिवम खन्ना (Shivam Khanna) ने यूपी के मुकुल लोधी (Mukul Lodhi) को नौ-तीन से मात दे दी।

वहीं दूसरे राउंड के ही अन्य मुकाबलों में यूपी के तन्मय शर्मा ने गौरव सिंह को नौ- चार से मात दे दी। दूसरे राउंड में ही यूपी के गोविंद मौर्या ने विष्मन अरोरा को 9-2 से हरा दिया।

यूपी के ही सौरभ सिंह ने स्वप्निल जगन्नाथ को नौ-शून्य से हराया, वहीं पश्चिम बंगाल के अंकुर चिरिमार ने यूपी के आदित्य निगम को नौ-सात से हरा दिया।

थॉमस कप के फाइनल में भारत, 73 साल बाद रचा इतिहास

सौभित ने सुनील कुमार यादव को नौ- शून्य से हराया, वहीं यश वर्मा ने रूहान सोनी को नौ-तीन से मात दी। यूपी के तरून ने पश्चिम बंगाल के हर्ष को नौ-दो से हराया।

पहले राउंड के मैच में प्रखर अवस्थी ने माधव प्रकाश को नौ-दो से हरा दिया। वहीं अनिरूद्ध ने अमन को नौ-दो से मात दी। सौर्या सिंह ने अभिषेक यादव को नौ-दो से हराया। स्वप्निल जगन्नाथ ने अमन को नौ-शून्य से मात दी।

सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी में उत्तर प्रदेश ने मारी बाजी

Related Post

ओलंपिक में छाईं बेटियां, मैरीकॉम-सिंधु-बत्रा अगले दौर में पहुंचीं

Posted by - July 26, 2021 0
भारत की स्टार महिला बॉक्सर मैरी कॉम ने शानदार खेल दिखाते हुए अपनी प्रतिद्वंदी हर्नांडिज गार्सिया को 4-1 से हरा…

पीवी सिंधु ने यामागुची को मात देकर कटाया सेमीफाइनल का टिकट, मेडल अब दूर नहीं

Posted by - July 30, 2021 0
टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics) की बैडमिंटन कोर्ट से भारतीय खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर आई है।  भारत की महिला…