ankita

अंकिता ने पति विक्की के साथ शेयर की रोमांटिक फोटोज, ट्रोल्स बोले…

467 0

मुंबई। पवित्र रिश्ता से सुर्खियों में छाने वाली अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अक्सर ट्रोलिंग का सामना करती रहती हैं। हर बार अंकिता सोशल मीडिया पर कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती हैं और लोग उन्हें भला-बुरा कहना शुरू कर देते हैं। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)  ने इंस्टाग्राम पर अपनी और विक्की जैन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों की केमेस्ट्री देखते ही बन रही हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन (Vicky Jain) की ये तस्वीरें ट्रोल्स के गले नहीं उतर पा रही है। लोग इनकी जोड़ी पर लगातार निशाना साध रहे हैं।

अंकिता (Ankita ) को लोगों ने कहा फेक

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से ही अंकिता लोखंडे लोगों की नजरों में चढ़ी रहती हैं। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, वह देखते ही देखते वायरल तो हो गई हैं लेकिन ज्यादातर लोग उनके लिए बुरा ही लिख रहे हैं।

ankita
ankita

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने कैप्शन में लिखा है, ‘दो लोगों के बीच की केमेस्ट्री सबसे खूबसूरत साइंस है।’ अंकिता की तस्वीरों और कैप्शन को पढ़ने के बाद एक यूजर ने कॉमेंट किया है, ‘तुम दोनों फेक हो।’ एक दूसरे शख्स ने लिखा है, ‘हर बार तुम्हें अटेंशन चाहिए होती है ना।’

शादी के 8 साल बाद कृतिका सेंगर ने बेटी को जन्म दिया

फैन्स कर रहे हैं सपोर्ट

भले ही ट्रोल्स अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) को फेक बता रहे हो, लेकिन फैन्स की ओर से उन्हें लगातार सपोर्ट मिल रहा है। फैन्स अंकिता लोखंडे को ट्रोल्स की बातों पर ध्यान ना देने की गुजारिश कर रहे हैं। बता दें कि इन दिनों अंकिता और विक्की स्टार प्लस के रिएलिटी शो स्मार्ट जोड़ी (Smart Jodi) में नजर आते हैं। इस शो की शुरुआत में अंकिता ने कहा था कि उन्हें विक्की जैन जैसा प्यार किसी ने भी नहीं दिया। अंकिता लोखंडे का यह स्टेटमेंट सुनने के बाद सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स ने उन पर निशाना साधा था।

आथिया की शादी की चर्चा के बीच सुनील शेट्टी ने कह दी ये बात…

Related Post

अमिताभ को ट्रिब्यूट

अभिषेक ने वीड‍ियो शेयर कर पिता अमिताभ को दिया ट्रिब्यूट , बच्चा बच्चा बोले बच्चन

Posted by - September 27, 2019 0
मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन दादा साहेब फाल्के अवार्ड के लिए चुने गए हैं। तीन दिन पहले इस अवार्ड…

अवॉर्ड विनिंग फिल्म मेकर तुषार त्यागी ने प्री-स्क्रीनिंग के साथ की वाईआईएफएफ शुरुआत

Posted by - March 3, 2020 0
फिल्म मेकर तुषार त्यागी ने नई दिल्ली में छह फिल्मों की प्री-स्क्रीनिंग के साथ येलोस्टोन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ( वाईआईएफएफ) के…

प्रोड्यूसर शाहरोज अली खान का नया सॉन्ग ‘मरीज-ए-इश्क’ आज हुआ रिलीज़

Posted by - April 25, 2020 0
प्रोड्यूसर शाहरोज अली खान के हिट सॉन्ग “मरीज-ए-इश्क” का रीलोडेड वर्जन आज रिलीज़ हो चूका है और इस सांग को  सिंगर…
खतरनाक डांस

ये खतरनाक डांस देख, ऋतिक रोशन से लेकर रेमो डिसूजा तक ने पूछा इस लड़के का पता

Posted by - January 14, 2020 0
नई दिल्ली। सोशल मीडिया लोगों को रातों-रात फेमस होने का माध्यम बनता जा रहा है। इसका सबसे ताजा उदाहरण 2019…
Falguni Shah

भारतीय-अमेरिकी गायिका ने जीता ग्रैमी अवार्ड, सबके दिलों पर किया राज

Posted by - April 4, 2022 0
नई दिल्ली: भारतीय-अमेरिकी (Indian-American) गायिका फाल्गुनी शाह (Falguni Shah), जिन्हें मंच नाम फालू से जाना जाता है, उन्होंने इस साल…