Gold medal

94 साल की दादी ने विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

499 0

नई दिल्ली: फिनलैंड के टाम्परे में आयोजित विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की भगवानी देवी (Bhagwani Devi) ने 94 साल की उम्र में गोल्ड मेडल (Gold medal) जीतकर वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने 100 मीटर की दूरी 24 दशमलव सात चार सेकेंड में दौड़कर पूरी की। भगवानी देवी ने शॉटपुट में भी कांस्य पदक हासिल किया।

यह प्रतियोगिता 29 जून से 10 जुलाई तक टाम्परे में आयोजित की गई थी। चैंपियनशिप 35 वर्ष और उससे अधिक उम्र के पुरुष तथा महिला एथलीटों के लिए आयोजित होती है। भगवानी देवी ने पहले चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीते थे, इसके बाद भगवानी देवी ने फिनलैंड में विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए क्वालीफाई किया था।

चर्चा में आई लेडी चांद नवाब, महिला पत्रकार ने युवक को जड़ा थप्पड़

Related Post

ICC महिला एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार मिताली राज

Posted by - September 14, 2021 0
भारतीय महिला एकदिवसीय क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं। मिताली (Mithali Raj…

भारत की बेटी प्रिया मालिक ने रचा इतिहास, इस बड़े टूर्नामेंट में जीता Gold

Posted by - July 25, 2021 0
टोक्यो से दूर बुडापेस्ट में भारतीय पहलवान प्रिया मलिक ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया…