Amrit Mahotsav

आजादी का अमृत महोत्सव अंत्योदय के तहत 90 दिनी विशेष कार्यक्रम शुरू

723 0

लखनऊ: स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘अमृत महोत्सव’ (Amrit Mahotsav) के तहत अंत्योदय (Antyodaya) का लक्ष्य लेकर अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों (Freedom fighters) के जिलों को संवारने की कवायद होने जा रही है। केंद्र सरकार की पहल पर प्रदेश में दुर्गावती देवी (Durgavati Devi) के जनपद गाजियाबाद (Ghaziabad), राम प्रसाद बिस्मिल और अशफ़ाक उल्ला खां के गृह जनपद शाहजहांपुर (Shahjahanpur) तथा प्रथम स्वाधीनता संग्राम के नायक मंगल पांडेय के बलिया जिले को चुना गया है। ‘अमृत महोत्सव’ (Amrit Mahotsav) के नब्‍बे दिन के इस अभियान का उद्देश्‍य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है।

90 दिवसीय Amrit Mahotsav

मोदी सरकार ने जारी किया अमृत महोत्सव का पोस्टर, नेहरू को नहीं दी जगह, सावरकर शामिल

इसके तहत, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, किसान क्रेडिट कार्ड तथा दिव्यांगों से संबंधित विभिन्न योजनाओं सहित केंद्र सरकार की 17 चुनिंदा कार्यक्रमों से इन जिलों में रहने वाले हर पात्र व्यक्ति को लाभान्वित कराया जाएगा। विशेष अभियान में स्वतंत्रता सेनानियों, महिला व युवा समूहों, छात्रों के परिवारों सहित सहित ग्रामीण लाभार्थियों को शामिल किया जाएगा। 90 दिवसीय इस विशेष कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक , प्रभात फेरी स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित करने जैसी अनेक गतिविधियां भी होंगी।

प्रदेश भर के युवाओं को स्मार्ट बनाएगी राज्य सरकार : सीएम योगी

Related Post

cm- yogi

वाराणसी पहुंचे CM योगी, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ

Posted by - February 28, 2021 0
वाराणसी। सीएम योगी (CM Yogi) दो दिवसीय दौरे वाराणसी पहुंच गए हैं। सीएम योगी(CM Yogi) यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत…
The power of journalism is the real voice of democracy: Alok Kumar Tripathi

पत्रकारिता की ताकत ही लोकतंत्र की असली आवाज़ है: आलोक कुमार त्रिपाठी

Posted by - February 9, 2026 0
लखनऊ। लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन (Lucknow Journalist Association) की मासिक बैठक का आयोजन राजधानी लखनऊ में गरिमामय वातावरण में किया गया।…
AK Sharma

कांवड़ मार्गों, शिविरों व पाण्डालों, शिवालयों एवं मंदिरों के आसपास विद्युत आपूर्ति बाधित न हो: एके शर्मा

Posted by - July 8, 2025 0
लखनऊ: श्रावण मास में 11 जुलाई से शुरू होने वाली पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की…
Pasture development

पशुधन उत्पादकता बढ़ाने के लिए गांवों में चारागाह विकास पर योगी सरकार का फोकस

Posted by - December 27, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और पशुधन उत्पादकता को बढ़ावा देने के…