9 soldiers martyred in Naxalite IED blast

बीजापुर में नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर किया आईईडी ब्लास्ट, 9 जवान शहीद

245 0

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली (Naxalite Attack) हमला हुआ है। नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर आईईडी ब्लास्ट ( IED Blast) किया। इस नक्सली हमले में 9 जवान बलिदान हो गए हैं। वहीं, कई जवान घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। वाहन में कुल कितने जवान सवार थे इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

बताया जा रहा है कि जवान नक्सल ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे। इस दौरान कुटरु मार्ग में नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट (IED blast) किया है। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल ऑपरेशन से नक्सली बौखलाए हुए हैं जिसके चलते नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने बीजापुर IED विस्फोट पर कहा, नक्सलियों के खिलाफ जब-जब बड़े ऑपरेशन किए जाते हैं वे इस तरह की कायराना हरकत करते हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद के खिलाफ जो कदम उठा रही है उसे और तेज करेगी। सरकार डरने या झुकने वाली नहीं है, इनके खिलाफ कठोरता से कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Post

इंटरनेट

इंटरनेट के इस्तेमाल को मौलिक अधिकार न मानकर समझें दायित्व

Posted by - January 13, 2020 0
सियाराम पांडेय ‘शांत’ सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट के इस्तेमाल को मौलिक अधिकार माना है और जम्मू-कश्मीर में  इंटरनेट पर लगी…

कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस ने उठाई आवाज़, मांग- कानून रद्द कर किसानों को मिले न्याय

Posted by - July 22, 2021 0
संसद के मॉनसून सत्र में विपक्ष द्वारा सरकार पर लगातार हमला किया जा रहा है, अब विपक्ष ने कृषि कानून…
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

Posted by - May 16, 2026 0
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित अपने आवास पर…
PM Modi

आपने जिम्मेदारी सौंपी और मैंने बदला लेने वाली राजनीति खत्म कर दी: पीएम मोदी

Posted by - July 18, 2025 0
बिहार चुनाव से पहले मोतिहारी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा- ये नया भारत है जो मां भारती…