Ghaziabad

9 दिन मुर्गे-बकरे की बचेगी जान, इस शहर में बंद रहेंगी मीट की दुकान

560 0

गाजियाबाद: चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navaratri) की शुरुआत आज शनिवार 2 अप्रैल से शुरू हो गई है और 9 दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। इस बीच भी मीट की दुकानें बंद हमेशा खुली रहती है। यूपी के गाजियाबाद (Ghaziabad) में शनिवार को पहला फरमान आया है कि चैत्र नवरात्रि के पहले दिन आज से सभी मीट की दुकानें (Meat shop) अगले नौ दिनों तक बंद रहेंगी।

गाजियाबाद नगर निगम नवरात्रि को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। माहपौर आशा वर्मा ने जारी आदेश में कहा कि दो अप्रैल से 10 अप्रैल तक नवरात्रि पर्व का शुभारंभ हो रहा है, इसके मद्देनजर नगरीय क्षेत्रों की सफाई व्‍यवस्‍था के साथ-साथ शहर के सभी मंदिरों की सफाई व्‍यवस्‍था सुनिश्चित की जाए। इस दौरान नवरात्रि के समय शहर में संचालित सभी मीट-मांस की दुकानों को आगामी 9 दिनों के लिए बंद कराए जाने के निर्देश महापौर के कार्यालय की तरफ से दिए गए है।

यह भी पढ़ें : पेपर लीक के मास्टरमाइंड गुरुजी को यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

आदेश के बाद से निगम की टीम शहर में घूम रही है और जो शॉप खुली दिखाईदे रही है उसे बंद करवा रही है। दरअसल नौ दिन भक्तगण देवी के विभिन्न रूपों की पूजा अर्चना करते हैं। ऐसे में मीट की ​बिक्री से लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े इसलिए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें : व्हील चेयर और दवाओं का करें इंतजाम, नहीं तो अस्पताल का होगा काम तमाम

Related Post

CM Yogi

योगी सरकार- 8 साल बेमिसाल: ’अनाथ’ परिवारों की ‘नाथ’ बनी योगी सरकार

Posted by - March 19, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना उन परिवारों के…
AK Sharma

एके शर्मा ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान का किया शुभारंभ

Posted by - July 20, 2024 0
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) 20 जुलाई दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…