चारुलता पटेल

टीम इंडिया की 87 वर्षीय जबरा फैन चारुलता पटेल का निधन

945 0

नई दिल्ली। टीम इंडिया की 87 वर्षीय जबरा फैन चारुलता पटेल अब इस दुनिया में नहीं रहीं। वर्ल्डकप 2019 के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ मैच में वह टीम इंडिया का समर्थन करने स्टेडियम पहुंची थीं। मैच के बाद टीम इंडिया के कई क्रिकेटर्स ने उनसे खासतौर पर मुलाकात की थी, जिसके बाद उनकी फोटोज और वीडियोज जमकर वायरल हुए और वह रातों-रात मशहूर हो गईं थीं।

बीसीसीआई ने भी अपने ट्विटर हैंडल से टीम इंडिया की इस ‘दादी फैन’ को श्रद्धांजली दी। 13 जनवरी के दिन उन्होंने आखिरी सांस ली। चारुलता की मौत की जानकारी, उनके ही ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से दी गई।

मकर संक्रांति पर शिल्पा शेट्टी का वीडियो देख, फैंस के टपके लार 

वह बेहद प्यारी छोटी महिला थी। यह सच है ‘छोटी चीजें छोटे पैकेज में आती हैं’ हमारी दादी खुश थीं, वह वास्तव में असाधारण थीं। वह हमारी दुनिया थी। हम पिछले साल उन्हें विशेष महसूस कराने के लिए आप सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा से उनकी मुलाकात खास थी। यह उनके जीवन का सबसे अच्छा दिन था। भगवान शिव उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

वह व्हीलचेयर पर हाथों में तिरंगा थामे टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंची थीं। उम्र के जिस पड़ाव पर वह थीं, उस दौर में क्रिकेट के प्रति उनकी दीवानगी देख हर कोई हैरान था। उन्होंने उस मैच में टीम इंडिया को जमकर सपोर्ट किया था।

87 वर्षीय बुजुर्ग महिला के क्रिकेट के प्रति दीवनगी देख भारत के बड़े उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने वर्ल्डकप के आगे के मैचों के टिकट स्पांसर किए थे। सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज देखने के बाद आनंद महिंद्रा ने कई ट्वीट भी किए थे। खास बात यह थी कि 1983 में जब कपिल देव की अगुवाई वाली भारतीय टीम विश्व विजेता बनी थीं, तभी भी वे ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में मौजूद थीं।

Related Post

Keshav Prasad Maurya

पीएम गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए करते हैं दिन रात कार्य: केशव प्रसाद मौर्य

Posted by - March 26, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज लखनऊ में मीडिया बंधुओं से वार्ता करते…
CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री ने आमजन की परिवेदनाओं को सुना, अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

Posted by - March 1, 2025 0
भरतपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) शनिवार को भरतपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री से जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सर्किट…
Workshop will be organized for the elected representatives of the state

प्रदेश के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए एक दिवयीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का होगा आयोजन

Posted by - May 30, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM Yogi) की प्रेरणा एव नगर विकास मंत्री (AK Sharma) के प्रयासों से नगर विकास विभाग…