Ravan

रावण दहन से पहले दशानन का सर हुआ धड़ से अलग, मचा हड़कंप

301 0

कोटा। राजस्थान कोटा में राष्ट्रीय दशहरा मेला में रावण (Ravana) दहन किया जाना है। इसके लिए शुक्रवार रात को क्रेन की मदद से 80फीट लंबे रावण को खड़ा किया जा रहा था। क्रेन की मदद से रावण का धड़ करीब 12-15 फीट ऊंचाई तक उठाया गया और उसी दौरान अचानक क्रेन मे बंधा पट्टा टूट गया। पट्टा टूटने के कारण रावण का धड़ वहां बन रहे पंडाल पर गिर गया और रावण का सर धड़ से अलग हो गया। पंडाल पर गिरने से उसमें बड़ा छेद हो गया।

रावण (Ravana) के धड़ का पीछे का हिस्सा भी टूट गया। मौके पर काफी लोग मौजूद थे। गनीमत रही कोई हादसा नहीं हुआ और सूचना मिलने पर मेला समिति के अध्यक्ष व निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां शनिवार को शाम के समय रावण का दहन होना है, ऐसे में राष्ट्रीय दशहरे महीने का रावण दोबारा से तैयार किया जाना है। इस अव्यवस्था के बाद यहां पर फिर से कुछ तैयारियां की जानी हैं।

यहां पर रावण दहन की तैयारियों के दौरान मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले खड़े हो गए, जबकि रावण (Ravana) के धड़ को उठाने के दौरान क्रेन में बंधा हुआ पट्टा भी टूट गया और रावण गिर गया। जिस समय रावण के पुतले को खड़ा करना चाह रहे थे, उस दौरान वहां पर बारिश भी शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम के कारण रावण के धड़ को क्रेन में रोककर रखना पड़ गया।

हालांकि, रावण के धड़ के गिरने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। यहां आयोजित किए जाने वाले इस रावण दहन कार्यक्रम में दूर-दूर से लोग आते हैं, ऐसे में रावण को बनाने के लिए दिल्ली से कलाकारों को बुलाया गया था। इसके बाद 80 फीट लंबे रावण को बनाया गया था।

Related Post

CM Vishnudev Sai

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Posted by - March 14, 2026 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज जिला बिलासपुर के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार स्थित गौधाम का…

फिल्म ‘छपाक’ और तानाजी’ को रविवार की छुट्टी का मिला पूरा फायदा, हुई इतनी कमाई

Posted by - January 13, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। दीपिका पादुकोण की रिलीज हुई फिल्म ‘छपाक’ के कलेक्शन पर सभी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। दीपिका…
CM Dhami

धामी ने किया आईएसबीटी का औचक निरीक्षण, गरीबों को बांटे कंबल

Posted by - December 12, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार देर शाम अंतरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) समेत देहरादून शहर…
सार्वजनिक शौचालय की यांत्रिकृति सफाई

सार्वजनिक शौचालय की यांत्रिकृति सफाई कार्य का प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण

Posted by - December 4, 2019 0
लखनऊ। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने बीते दो अक्टूबर को यांत्रीकृत सफाई मशीन को हरी…