lockdown

यूपी में जारी हुई लॉकडाउन की नई गाइडलाइन

1101 0

पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav) और मतदान खत्म होने के बाद प्रदेश के गांवों में संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका है। प्रदेश के 75 जिलों के गांवों में कोरोना ( Corona) से निपटने के लिए आज से विशेष ट्रेसिंग अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए जिला स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की कमेटी बनाई गई है, जो ब्लॉक स्तर और गांव-गांव जाकर कोविड-19 ( Covid-19) की जांच करेगी। अगले पांच दिनों तक 97 हजार गांवों में निगरानी समितियां और रैपिड रेस्पांस टीमें घर-घर दस्तक देंगी। निगरानी समितियों को 10 लाख मेडिसिन किट, रैपिड रेस्पांस टीमों को 10 लाख एंटीजेन टेस्ट किट दी गई। टीमें पल्स आक्सीमीटर व अन्य जांच कर ग्रामीणों का स्वास्थ्य हाल जानेंगी। लक्षण मिलने पर मेडिसिन किट देकर आइसोलेट कराया जाएगा। जरूरत पर मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

प्रदेश में ‘मिनी लॉकडाउन’ ( Mini Lockdown) के बीच सरकार ने गाइडलाइन जारी की है। अब आवश्यक वस्तुओं के आवागमन के लिए ई-पास ( E-pass) जारी होगा। साथ ही आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति करने वाली संस्थाओं को भी पास लेना होगा। आमजन भी चिकित्सा सेवा लेने के लिए ई-पास का आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर- 1076 पर आवश्यक वस्तुओं की सेवा न मिल पाने की दशा में शिकायत कर सकते हैं।  ई-पास पोर्टल ( E-pass) में संस्थागत पास का भी प्रावधान है। जिसमें संस्था आवेदक सहित 5 कर्मियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ई-पास इलेक्ट्रॉनिक कॉपी भी मान्य होगी। साथ ही जनपद की सीमा के साथ अंतर्जनपदीय सीमा के लिए भी ई-पास जारी होंगे। संस्थाओं के लिए पास की अवधि सम्पूर्ण अवधि तक होगी। वहीं, पब्लिक के लिए जनपदीय पास की वैधता 1 दिन और अंतर्जनपदीय पास की वैधता 2 दिन होगी। आवेदन करने के लिए इन नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है ये रहेंगी पाबंदियां-

पहली बार मास्क न लगाने पर पकड़े जाने पर एक हजार रुपए जुमार्ना और दूसरी बार 10 हजार रुपए का जुमार्ना देना होगा।

– आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को जारी किए जाएंगे पास।

– nमॉल, जिम, स्पा और आॅडिटोरियम रहेंगे बंद।

– रेस्त्रां खुले रहेंगे, लेकिन केवल होम डिलीवरी की अनुमति।

– दूसरे राज्यों से आने जाने पर रोक नहीं।

– यूपी में शादी समारोह में आयोजन के दौरान सिर्फ 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति।

– साप्ताहिक बंदी के अलावा पहले से चल रहा रात्रि कर्फ्यू भी यूपी में जारी रहेगा।

– 15 मई तक सभी स्कूल बंद रहेंगे, बोर्ड परीक्षाएं भी रद्द।

Related Post

Garbage pickers will also get the benefit of 'Namaste Yojana'

कचरा बीनने वालों को भी मिलेगा ‘नमस्ते योजना’ का लाभ

Posted by - February 17, 2025 0
महाकुम्भ नगर। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय केंद्रीय राज्य मंत्री बी. एल. वर्मा…

अंत में जो एक वैक्सीन बचे वो हमें लगा दें’- जन्मदिन के अवसर पर अखिलेश का भाजपा पर निशाना

Posted by - July 1, 2021 0
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव का आज 48वा जन्मदिन है, इस बीच उन्होंने सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील…
PM Modi

एयरपोर्ट पर उतरते ही पीएम ने सामूहिक दुष्कर्म मामले की ली जानकारी

Posted by - April 11, 2025 0
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज वाराणसी दौरे के दौरान एयरपोर्ट पर उतरते ही वाराणसी के पुलिस आयुक्त,…
CM Yogi

शासन, प्रशासन और उद्योग जगत मिलकर प्रदेश के विकास और सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान कर रहे: सीएम योगी

Posted by - March 6, 2026 0
लखनऊ। पहली बार लोकतंत्र में कानून व्यवस्था किसी चुनाव में मुद्दा बनी और इसी का परिणाम है कि आजादी के…
CM Yogi

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती बरती जाये: सीएम योगी

Posted by - June 10, 2022 0
गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था (Law…