एकलव्य माडल आवासीय विद्यालय

वर्ष 2022 तक देश में 740 एकलव्य माडल आवासीय विद्यालय खुलेंगे

1129 0

नई दिल्ली। देश में वर्ष 2022 तक कुल 740 एकलव्य माडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) स्थापित किए जाएंगे। यह जानकारी शुक्रवार को राज्यसभा में केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने दी। उन्होंने बताया कि मंत्रालय द्वारा 26 फरवरी, 2020 तक कुल 438 ईएमआरएस स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 285 कार्यशील हैं। मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार, वर्ष 2022 तक स्थापित होने वाली ईएमआरएस की कुल संख्या 740 है।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए 1998-99 से ईएमआरएस की स्थापना

मंत्री ने कहा कि सरकार आदिवासी समुदाय के कल्याण के लिए काम कर रही है, जिसकी प्रतिबद्धता ‘हर एक काम, देश नाम’ है। उन्होंने बताया कि जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने आदिवासी बच्चों को अपने परिवेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए 1998-99 से ईएमआरएस की स्थापना की है।

भगत सिंह को मिले शहीद का दर्जा, आप सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

20,000 एसटी आबादी वाले प्रत्येक ब्लॉक में 2022 तक ईएमआरएस होना चाहिए

एक ईएमआरएस में 480 छात्रों को समायोजित करने की क्षमता है। बजट 2018-19 की घोषणा के अनुसार, 50 फीसदी से अधिक अनुसूचित जनजाति (एसटी) आबादी वाले और कम से कम 20,000 एसटी आबादी वाले प्रत्येक ब्लॉक में 2022 तक ईएमआरएस होना चाहिए। मंत्रालय ने देश भर में 462 ऐसे ब्लॉकों की पहचान की है।

Related Post

Ramesh Pokhriyal Nishank

मैकाले की शिक्षा नीति से देश को मिलेगी निजात : मानव संसाधन विकास मंत्री

Posted by - March 6, 2021 0
लखनऊ। यूपी की राजधानमी लखनऊ में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) ने नई शिक्षा…
cm yogi

उप्र में सबसे बड़ा श्रम और उपभोक्ता बाजार, औद्योगिक विकास के अनुकूल है माहौल: सीएम योगी

Posted by - November 22, 2022 0
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता

भारत में ज्यादा है धार्मिक आजादी, CAA पर पीएम मोदी से की बात : डोनाल्ड ट्रंप

Posted by - February 25, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे का आखिरी दिन कहा कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी धार्मिक स्वतंत्रता पर…