6saalUPKhushHaal

Twitter पर 85 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंचा हैशटैग 6 साल यूपी खुशहाल

430 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने शनिवार को अपने दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा कर लिया है। इसी के साथ योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) लगातार 6 साल तक उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गये हैं।

Twitter पर भी यूपी में योगी सरकार के अबतक के कार्यकाल को लेकर हैशटैग 6 साल यूपी खुशहाल (6SaalUPKhushHaal) सुबह से ही टॉप ट्रेंड में बना रहा। इस दौरान 85.7 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक ये हैशटैग पहुंचा।

वहीं 21 हजार से ज्यादा बार हैशटैग 6saalUPKhushHaal के जरिए लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में चल रही उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। इसके अलावा लगभग 45 हजार बार यूजर्स ने लाइक, रिप्लाई, कमेंट और रीट्वीट के जरिए अपनी भावनाओं का इजहार किया।

बता दें कि दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर देश ही नहीं विदेशों में बसे भारतीय यूजर्स ने योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को भारत का सबसे फेवरेट मुख्यमंत्री करार दिया था। बीते 6 साल में यूपी ने जिस तरह बीमारू प्रदेश के परसेप्शन को बदलते हुए बेहतरीन प्रदेश के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज की है, सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी ज्यादा चर्चाएं हो रही हैं।

उप्र अब माफिया नहीं, महोत्सव का प्रदेश बन चुका है: योगी

इसके अलावा माफिया और गुंडाराज की छवि से बाहर निकलकर आज महोत्सव, निवेश, एक्सप्रेसवे, कानून व्यवस्था और कनेक्टिविटी के लिए पहचाना जा रहा है। इसे लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हो रही हैं।

Related Post

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को बड़ा झटका, रक्षा मंत्रालय की समिति से हुई आउट

Posted by - November 28, 2019 0
नई दिल्ली। महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लोकसभा में देशभक्त बताने वाले बयान के बाद केंद्र सरकार व…
बीजेपी का संकल्प पत्र जारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव: बीजेपी के संकल्प पत्र में वायु और जल प्रदूषण नियंत्रण पर जोर

Posted by - January 31, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र (घोषणा पत्र)…

मेरी हिम्मत को परखने की गुस्ताखी न करना, संजय राउत के इस ट्वीट पर संबित पात्रा ने कसा तंज

Posted by - September 6, 2020 0
सुशांत सिंह राजपूत हत्या मामले में जहां एक ओर एनसीबी और सीबीआई की जांच जोरों पर है। और इस मामले…
cm yogi

सीएम योगी ने किया ध्वजारोहण, बोले- हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है तिरंगा

Posted by - August 15, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 78वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार (15 अगस्त) को मुख्य कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ स्थित…