Cancer treatment

प्रदेश के 64 हजार आयुष्मान भारत लाभार्थियों को मिला कैंसर का इलाज

523 0

लखनऊ: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत प्रदेश में अब तक 64 हजार लोगों के कैंसर का इलाज (Cancer treatment) किया गया है। प्रदेश सरकार इस योजना के अंधीन आने वाले किसी भी कैंसर रोगी को बेहतर से बेहतर इलाज देने के लिए कृतसंकल्प है। यह कहना है स्टेट एजेंसी फार कम्प्रेहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) की सीईओ संगीता सिंह का। वह शुक्रवार को देर शाम कैंसर चिकित्सकों के क्षमता वर्द्धन सत्र में बोल रहीं थीं।

साचीज, एक्सेस हेल्थ और रोश इंडिया के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार, कैंसर के इलाज के मामले में उत्तर प्रदेश को देश का माडल राज्य बनाना चाहती है। इसके लिए लगातार काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि पैलिएटिव केयर एवं डागनोस्टिक को भी योजना के अंर्तगत जोड़ा जा रहा है।

सीईओ ने कहा कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है और आयुष्मान लाभार्थियों को बेहतर इलाज प्रदान कराना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि डाक्टरों को यह प्रशिक्षण स्तन, फेफड़े, लीवर, ओरल और रक्त कैंसर पर दिया जाएगा। शुक्रवार का सत्र स्तन कैसर पर आधारित था। इस आनलाइन सेशन में अपोलो अस्पताल के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ सौरभ मिश्रा ने बतौर एक्सपर्ट डाक्टरों को कई बारीक बातें बताईं।

इस सत्र का उद्देश्य जागरूकता, मानक उपचार दिशानिर्देशों का अनुपालन और आयुष्मान अस्पतालों के बीच सहयोगात्मक शिक्षा के माध्यम से कैंसर के इलाज के मानक को बढ़ाना था। इस सत्र में बीएचयू, गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज, बरेली के श्रीराम मूर्ति स्मारक कालेज, प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज और सैफई मेडिकल कालेज के डाक्टर मौजूद थे।

मध्य प्रदेश में AAP की एंट्री, रानी ने जीता महापौर का चुनाव

Related Post

Rama Rani Verma

योगी सरकार के विजन से आत्मनिर्भर बनी संत कबीर नगर की रमा रानी वर्मा

Posted by - December 23, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का विजन केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन योजनाओं को धरातल…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में 15 देशों, 20 राज्यों के बिछड़ों को यूपी के जवानों ने अपनों से मिलवाया

Posted by - March 3, 2025 0
प्रयागराज : महाकुम्भ (Maha Kumbh) में उमड़े आस्था के महासमुद्र के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अग्निशमन…
Eid-ul-Azha

‘यूपी: भारत का ग्रोथ इंजन’ की थीम पर सभी निकायों में लगेगा त्रिदिवसीय मेला : अमृत अभिजात

Posted by - March 25, 2025 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार के ‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 25,…