IIT Rurki

आईआईटी रुड़की के 60 छात्र कोरोना संक्रमित, हॉस्टल सील

1532 0
 रुड़की । आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee corona infected)  में छह और छात्रों के पॉजिटिव आने के बाद अब संक्रमित छात्रों की 60 हो गई है। वहीं दूसरी ओर हरिद्वार मेला अस्पताल में रेफर किए गए चार छात्र सामान्य होने के बाद संस्थान लौट आए हैं।
महाराष्ट्र में कोरोना से जान गंवाने वाले 8 लोगों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

बता दें, आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee corona infected) में पिछले कई दिनों से छात्रों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को 10 नए मामलों के साथ संक्रमित छात्रों की संख्या 54 हो गई थी। मंगलवार को छह और छात्रों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब आईआईटी में संक्रमित छात्रों की संख्या 60 हो गई है।

चार छात्रों को तबीयत बिगड़ने के चलते हरिद्वार मेला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को छात्रों हालत सामान्य होने पर संस्थान वापस लाए गए हैं। इनका कोविड केयर सेंटर में इलाज चल रहा है।

आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee corona infected) की मीडिया सेल प्रभारी सोनिका श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को सरोजनी भवन और गोविंद भवन को सील कर दिया गया। इससे पहले कोटले भवन, कस्तूरबा भवन और विज्ञान कुंज को सील किया गया था। संक्रमण के मद्देनजर सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

51 कोरोना संक्रमित मिले, एक की मौत

रुड़की (IIT Roorkee corona infected) में मंगलवार को एक साथ कोरोना के 51 केस सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। अप्रैल में छह दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 189 हो गई है। वहीं भगवानपुर क्षेत्र में एक संक्रमित महिला की मौत हो गई है।

रुड़की क्षेत्र में मंगलवार को संक्रमित मिले 51 लोगों में सबसे ज्यादा सलेमपुर राजपुतान और पूर्वी दीन दयाल कॉलोनी के हैं। इसके अलावा गणेशपुर, रामननगर, आदर्श नगर, शिवपुरम, सीबीआरआई, अशोक नगर, पुरानी तहसील, श्याम नगर, सोलानीपुरम के लोग हैं। इनमें जलसंस्थान के सहायक अभियंता भी शामिल हैं। हालांकि वे अभी शहर से बाहर हैं।

इससे पहले रुड़की में एक अप्रैल को सबसे ज्यादा 43 मरीज मिले थे। रुड़की में कोरोना के केस में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सिविल अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम पॉजिटिव लोगों से संपर्क कर रही है। इसके बाद संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच की जाएगी।

Related Post

CM Dhami

CM धामी ने अधिकारियों को गड्ढों, जलापूर्ति, वन अग्नि नियंत्रण पर करने का दिया निर्देश

Posted by - April 7, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जिलों में सार्वजनिक सेवा वितरण पर अधिक ध्यान देने का…
CM Dhami paid tribute to Pandit Govind Vallabh Pant on his birth anniversary

पं. पंत के विचार सदैव जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे: मुख्यमंत्री

Posted by - September 10, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर वक्ता, समाज सुधारक एवं भारत रत्न पं.…
Dhami

विकल्प रहित संकल्प सिद्धि के लिए सरकार प्रयत्नशील: धामी

Posted by - November 15, 2022 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मंगलवार को नौआबाद श्यामपुर, हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत…
CM Dhami

यूसीसी में सभी परिवारों का पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित किया: सीएम धामी

Posted by - May 4, 2025 0
हरिद्वार। उच्च शिक्षा विभाग एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में अखंड भारत : समान नागरिक संहिता के परिप्रेक्ष्य…