IndiGo

दिवाली तक 60 प्रतिशत उड़ानें शुरू होने की उम्मीद : इंडिगो

1461 0

नई दिल्ली। देश की विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने दिवाली तक 60 प्रतिशत उड़ानों के परिचालन पर पहुंचने की उम्मीद जतायी है। बता दें कि मार्च में लागू पूर्णबंदी के बाद दो महीने के अंतराल पर 25 मई से घरेलू मागों पर यात्री उड़ानें फिर से चलनी शुरू हुई हैं।

शुरुआत काफी धीमी रही। हवाई यात्री परिवहन में 60 फीसदी की बाजार हिस्सेदारी रखने वाली इंडिगो ने बताया कि अगस्त में उसने 32 प्रतिशत तक उड़ानों का परिचालन किया। अगले दो महीने में उसे 60 फीसदी पर पहुंचने की उम्मीद है। इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोनोजॉय दत्ता ने बताया कि हवाई यात्रा की मांग और विमान सफर में यात्रियों का विश्वास धीरे-धीरे बढ़ रहा है। भरी सीटों के अनुपात, राजस्व और अग्रिम बुकिंग में स्थिर गति से वृद्धि हो रही है।

मलाइका अरोड़ा बोली-कोई वैक्सीन बना दो भाई, वरना जवानी निकल जायेगी

मौजूदा रफ्तार से वृ़द्धि होती रही तो हमें दिवाली से पहले कोविड-पूर्व की तुलना में 60 प्रतिशत उड़ानों के परिचालन पर पहुंचने की उम्मीद है। हम समय की जरूरत के हिसाब से अपने कारोबारी ढांचे में बदलाव करते रहेंगे। दोबारा उड़ानें शुरू होने पर इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गई है। नागर विमानन महानिदेशालय के आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से पहले जहां उसकी बाजार हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से कुछ कम थी, जुलाई में वह बढ़कर 60 फीसदी के पार पहुंच गई है।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का किया लोकार्पण

Posted by - May 11, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को निकट छावनी परिषद कार्यालय, गढ़ीकैंट में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग…
Dehradun-Tanakpur Express

देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी, उत्तराखंड के यात्रियों को मिली बड़ी सौगात

Posted by - October 17, 2025 0
उत्तराखंड के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है — रेल मंत्रालय, भारत सरकार ने देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस (Dehradun-Tanakpur Express) …
नागरिकता कानून

बीजेपी CAA पर तीन करोड़ परिवारों की गलतफहमी दूर करेगी, करेगी 250 प्रेस कॉन्फ्रेंस

Posted by - December 21, 2019 0
नई दिल्ली। नागरिकता कानून को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। केंद्र सरकार के भीतर ही…