6 benefits of apple vinegar

क्या जानते है सेब के सिरके के यह 6 फायदे, जो शरीर को बनाए रोग मुक्त

1442 0

फलों की बात जब की जाती है तब सेब भी एक फायदेमंद फलों में से एक माना जाता है। सेब के फल के फायदे  तो सभी जानते होंगे लेकिन आज सेब के सिरके के बारे में बात करते है।

जानिए सुशांत के कुत्तों का नाम अमर, अकबर और एंथनी रखने का सच

सेब के सिरके से शरीर में क्या फायदे हो सकते है। सेब का सिरका डायबि‍टीज के मरीज़ो के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन जो मरीज़ इंसुलिन या कोई अन्य दवा ले रहा है वह डॉक्टर की सलाह के बगैर इस सेब के सिरके को न पिए।

जानते है सेब के फायदे के साथ सेब के सिरके के भी फायदे-

वजन को करें कम

सेब का सिरका पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है। मोटापा कम करने के लिए प्रतिदिन रात को गुनगुने पानी के साथ सिरका मिलाकर पिएं। यह ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखता है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।

मधुमेह से बचाता है

सेब का सिरका मधुमेह से बचने के लिए पहचाना जाता है और यह मधुमेह के खतरे को कम करने में भी मदद करता है।

बेहतर पाचन के लिए

सेब का सिरका पीने से आप दिल में होने वाली जलन से छुटकारा पा सकते हैं, सूजन को कम कर सकते हैं और यह पाचन को बढ़ावा देता हैं। कई बार खाने के बाद दर्द और बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं, यह संकेत है कि शरीर में कुछ गड़बड़ है। हालांकि पाचन के लिए एपल साइडर विनेगर पीने से एसिड उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है और इस तरह शरीर में सही पाचन का रास्ता मिलता है।

मस्तिष्क की तरह नजर आने वाला अखरोट, जाने इससे दूर होते है यह रोग

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

सेब का सिरका न केवल सेहत अच्छी रखने में मदद करता है, बल्कि स्किन टोन और बालों के स्वास्थ्य में भी सुधार करता है। यह सिरका मुंहासे कम करता है, सन बर्न से बचाता है और त्वचा को स्मूथ करता है। यह एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर है। बालों को बढ़ाने तथा झड़ने में कम करता है। यह डैंड्रफ को भी कम करता है।

बढ़ाता है नाखून की चमक

सेब का सिरका मेनीक्योर करने से पहले नाखून पर लगाकर सूखने दें तो इस प्रक्रिया में नाखूनों में मौजूद तेल आसानी से निकलता है। नाखूनों की चमक बढ़ती है।

 जोड़ों के दर्द से राहत

जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए दर्द वाले भाग पर सेब का सिरका कम मात्रा में लगाएं। इससे दर्द से राहत मिलेगी। रोजाना 2 चम्मच सेब का सिरका, एक चम्मच नारियल तेल मिलाकर मालिश करना  फायदेमंद साबित होगा।

Related Post

Padmabhushan Anil Prakash Josh

कोविड-19 जैसी महामारी का कारण पर्यावरण का दोहन है : पद्मभूषण अनिल प्रकाश जोशी

Posted by - January 15, 2021 0
लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि में शुक्रवार को विवि के कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक अध्यक्षता में सेन्टर…
Usha Vishwakarma

यूपी में ऊषा विश्‍वकर्मा बनीं महिला सशक्तिकरण पहचान, सिखा रहीं हैं आत्‍मरक्षा के गुर

Posted by - November 27, 2020 0
लखनऊ। रेड ब्रिगेड की फाउंडर ऊषा विश्‍वकर्मा (Usha Vishwakarma) यूपी की बेटियों को सेल्‍फ डिफेंस की ट्रेनिंग देकर योगी सरकार…
लखनऊ समेत 15 जिलों में चुनिंदा इलाके सील

कोरोना संक्रमण प्रसार राेकने के लिए लखनऊ समेत 15 जिलों में चुनिंदा इलाके सील

Posted by - April 8, 2020 0
लखनऊ। कोरोना संक्रमण के प्रसार को राेकने के तहत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत 15 जिलों में चुनिंदा इलाकों…
President Ram Nath Kovind

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज पहुचेंगे बनारस, मां गंगा की आरती में होंगे शामिल

Posted by - March 13, 2021 0
वाराणसी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind)  आज अपने तीन दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं, जहां वह काशी…