5 people died due to drinking alcohol in Hathras

हाथरस में शराब पीने से 5 लोगों की मौत

875 0

हाथरस। जिले की हाथरस गेट कोतवाली इलाके के गांव नगला सिंघी में शराब पीने से 5 लोगों की मौत ( 5 people died due to drinking alcohol) हो गई। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 6 से अधिक लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक सभी ने बीती मंगलवार की रात शराब का सेवन किया था, जिसके बाद सभी की हालत बिगड़ गई।

जानें पूरा मामला

जिले के नगला प्रहलाद व नगला सिंघी में सिंघी समाज के लोग रहते हैं। 26 अप्रैल को गांव के 18-20 लोगों ने अपने कुलदेवता की पूजा के बाद शराब का सेवन किया। शराब पीने के बाद से ही लोगों की हालत बिगड़ने लगी। अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने चिन्हित कर 8 लोगों को अस्पताल भेजा है, जहां प्राथमिक इलाज के बाद सात लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित सोहनलाल ने बताया कि हमारे यहां कुलदेवता की पूजा हुई थी, जिसके बाद 18 से 20 लोगों ने शराब पी थी, जिनमें से पांच लोग अभी तक मर चुके हैं। बाकी सभी की तबीयत खराब है। सोहनलाल ने बताया कि गांव में शराब बिकती है। वहीं से खरीदकर सभी ने शराब पी थी। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस ने गांव में शराब बेचने वाले आरोपी रामहरि को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना के बाद से दोनों गांव के लोग सदमे में हैं। मृतकों और बीमारों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। शराब मिलावटी थी या जहरीली थी, पुलिस टीम इसकी जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Related Post

CM Yogi

जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी, कहा-‘सनातन’ धर्म सत्य है

Posted by - September 7, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) जन्माष्टमी (Janmashtami) के मौके पर राजधानी लखनऊ के पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में…
UPNEDA and AMRUT 2.0 stalls were awarded the best stall award.

नोएडा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 में यूपीनेडा और नगर विकास विभाग का शानदार प्रदर्शन

Posted by - September 30, 2025 0
लखनऊ: नोएडा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 में ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऊर्जा…
cm yogi

मुख्यमंत्री ने फूड प्वाइजनिंग से प्रभावित बच्चों से की मुलाकात, जाना हालचाल

Posted by - March 28, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को लोकबंधु अस्पताल में फूड प्वाइजनिंग से प्रभावित बच्चों से मुलाकात की।…

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, पिछले दो महीने से तबियत थी खराब

Posted by - August 21, 2021 0
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का शनिवार शाम निधन हो गया हैं। बता दें कि कल्याण सिंह की…