Driving

हवाई चप्पल या सैंडल्स पहनकर कार चलाने पर 5 लाख का जुर्माना

448 0

यूके: भारत में ड्राइविंग (Driving) नियमों की धज्जियां उड़ाने में लोग माहिर हैं, शुक्र मानिये कि आप यूके में नहीं रहते हैं, वरना अब तक कितने चालान कट चूका होता। यूके में लोग ड्राइविंग नियम तोड़ते हैं तो कड़ी सजा मिलती है कि आगे शायद कभी ड्राइविंग कर ही ना पाएं। नियमों में एक परिवर्तन लाया गया है। अगर गाड़ी चलाने वाले ने द हाईवे कोड के रुल 97 को तोडा, तो ज्यादा से ज्यादा पांच लाख रुपए का जुर्माना भरना पड़ेगा। इसके अलावा कई कड़े नियम बनाए गए हैं।

यूके में ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है तो कुछ लोग लूज कपड़े ही पहनना पसंद कर रहे हैं। अगर आपने हवाई चप्पल पहनी है और उसी के साथ ड्राइविंग करते हैं तो आपको नियम को तोड़ने जैसा है। आप यहां हवाई चप्पल या सैंडल या फिर हील्स पहनकर कार नहीं चला सकते हैं, इसके लिए आपको जुर्माना से लेकर जिंदगीभर के लिए ड्राइविंग बैन झेलना पड़ सकता है।

यूके के ड्राइविंग एक्सपर्ट्स के मुताबिक़, अगर कार चलाते हुए चप्पल या हील्स पहने जाते हैं, तो इससे एंकल का मूवमेंट लिमिट हो जाता है। इससे एक्सीडेंट के चान्सेस काफी बढ़ जाते हैं, इसके अलावा इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स में भी ड्राइव करते हुए कपड़े और जूतों का ध्यान रखना पड़ता है। चप्पल और सैंडल के अलावा मोटे सोल वाले जूते भी पहनना मना है। अगर किसी ने रुल 97 तोड़ा तो उसपर कम से कम साढ़े नौ हजार का फाइन लगाया जाएगा। ये अमाउंट पांच लाख तक जा सकता है, इसके अलावा जज गलती के लेवल के हिसाब से फाइन या ड्राइविंग बैन की अवधी डिसाइड करते हैं।

बरसात में बढ़ता है जापानी बुखार! बचाव का देखें उपाए

Related Post

CM Vishnudev Sai

CM विष्णुदेव साय ने कांसाबेल में किया स्मार्ट क्लास रूम का शुभारंभ

Posted by - January 26, 2026 0
रायपुर: जशपुर जिले के स्कूली बच्चे अब स्मार्ट क्लास रूम के जरिए पढ़ाई करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai)…

पेट्रोल की बढ़ती कीमते लोगों को अब ‘हैरान-परेशान’ कर रही- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Posted by - July 12, 2021 0
पेट्रोल-डीजल की घटती-बढ़ती कीमतों का असर सीधे जनता की जेब पर पड़ रहा, इन दिनों ईंधन की कीमतों ने रिकॉर्ड…

विलफुल डिफॉल्टरों की ट्रैवल एजेंसी है भाजपा, इस सरकार में केवल भारत को लूटने की सुगमता फली-फूली: कांग्रेस

Posted by - June 24, 2021 0
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा भगोड़े विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी की 9,371 करोड़ संपत्ति सरकारी बैंकों को सौंपने के दावे…

वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला, कोरोनाकाल में सरकारी खर्च पर लगा प्रतिबंध हटाया

Posted by - September 25, 2021 0
नई दिल्ली। कोरोनाकाल में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के खर्च पर लगे प्रतिबंध को सरकार ने हटा लिया है। वित्त…