Prayagraj

प्रयागराज में उत्पात मचाने वालो में 40 गिरफ्तार, 1000 अज्ञात पर FIR

535 0

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में जुमे की नमाज के बाद बवाल और हिंसा करने वालो बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लोगों को गिरफ्तार कर 36 नामजद और 1000 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की है। प्रयागराज जोन (Prayagraj Zone) के एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कुछ संगठनों ने पूरी तैयारी के साथ इस घटना को अंजाम दिया। एडीजी प्रेम प्रकाश (ADG Prem Prakash) के मुताबिक इसी इनपुट के आधार पर जुमे की नमाज को लेकर पुख्ता तैयारी की गई थी।

एडीजी के मुताबिक, प्रयागराज में हुई पत्थरबाजी हिंसा और बवाल के पीछे वामपंथी संगठनों, पीएफआई, आइसा और सीएए व एनआरसी आंदोलन को सपोर्ट कर रहे लोग शामिल है। एडीजी के मुताबिक करीब 3 घंटे के संघर्ष के बाद स्थिति पर पूरी तरह से काबू कर लिया गया। उनके मुताबिक इस मॉड्यूल में बच्चों को आगे करके पत्थरबाजी कराई जा रही थी, जिसके चलते पुलिस ने बड़े ही संयम से काम लिया और सिर्फ बड़े लोगों को ही डंडा फटकार कर भगाने का काम किया गया।

एडीजी प्रेम प्रकाश के मुताबिक प्रयागराज में हुए बवाल और हिंसा में जिन लोगों को चिह्नित किया गया है उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। देर शाम तक मिली जानकारी के मुताबिक 40 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हिंसा और बवाल के पीछे सोशल एक्टिविस्ट सारा अहमद, एआईएमआईएम के जिला अध्यक्ष शाह आलम, वामपंथी नेता डॉ. आशीष मित्तल, अटाला बड़ी मस्जिद के पेश इमाम अली अहमद समेत कई लोगों को चिह्नित किया गया है, जिन्होंने हिंसा को भड़काने का काम किया है।

नूपुर के बयान से जल रहा देश, जुमे की नमाज के बाद भारी विरोध प्रदर्शन

दो थाने में मुकदमा दर्ज

इस मामले में करेली और खुल्दाबाद थाने में बलवा करने समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 36 नामजद और 1000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। देर रात तक पुलिस ने 40 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 10 मुख्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही है।

ऊर्जा मंत्री ने कलेक्ट्रेट में विद्युत अधिकारियों के साथ की बैठक

Related Post

cm yogi

क्या कांग्रेस अपने पापों के लिए देश से माफी मांगेगी: सीएम योगी

Posted by - August 4, 2025 0
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसी पार्टियां राष्ट्रवादियों को फंसाने की साजिश…
Vijay Kashyap

राज्यमंत्री विजय कश्यप भी हुए कोरोना संक्रमित

Posted by - April 27, 2021 0
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के चरथावल से विधायक एवं प्रदेश के राजस्व व बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप (Vijay Kashyap) कोरोना संक्रमित…
AK Sharma

डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए फॉगिंग, एन्टी लार्वा का छिड़काव कराया जाए: एके शर्मा

Posted by - July 26, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने निर्देश दिये हैं कि सभी नगर निकायों…