तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां समेत 3 की मौत

834 0

चंदवारा थाना क्षेत्र के खांडी पंचायत के ग्राम खांडी में बुधवार को एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। घटना में महिला और दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक बच्चा कुएं में पड़े पत्थर के सहारे बच गया। महिला ने यह कदम घरेलू विवाद में उठाया। माना जा रहा है कि महिला का अपनी सास के साथ कोई विवाद हुआ होगा। मृतका का पति दूसरे राज्य में काम करता है।

मृतकों में संगीता देवी (34) उसकी बेटी सृष्टि कुमारी (7), बेटा प्रिंस कुमार (3) शामिल है। जबकि पीयूष कुमार ने (5) कुएं में पत्थर के सहारे अपनी जान बचाई। महिला मंगलवार रात घरेलू विवाद होने के बाद घर से निकल गई थी। बुधवार सुबह महिला के साथ चंदवारा थाना में 3 बच्चे और बहू के लापता होने को लेकर सनहा दर्ज कराया गया था। दोपहर 3 बजे लगभग एक महिला कुआं में पानी लेने गई। उसने देखा एक बच्चा पत्थर पकड़कर कुआं में रो रहा है। महिला ने शोर मचा कर ग्रामीणों को बुलाया।

ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला। महिला की 2002 में शादी हुई थी। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी सोनी प्रताप ने बताया कि घटना की सूचना मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव ने दी। उन्होंने कहा कि अगल-बगल के ग्रामीणों से पता चला कि पारिवारिक विवाद के बाद महिला घर से लापता हुई थी।

Related Post

Bomb exploded during cannon practice

महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में तोप अभ्यास के दौरान फटा बम, 2 सैनिकों की मौत

Posted by - December 18, 2024 0
बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (Field Firing Range) में तोप अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हुआ…
Film producer company thanks CM Dhami for shooting

शूटिंग और सब्सिडी के लिए फिल्म निर्माता कंपनी ने मुख्यमंत्री धामी को दिया धन्यवाद

Posted by - March 9, 2023 0
देहरादून। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता कम्पनी जंगली पिक्चर्स ने अपनी फिल्म ‘बधाई-दो’ की शूटिंग और सब्सिडी को उत्तराखंड में मिले सहयोग…