WB Election

कोरोना संकट के बीच बंगाल के आखिरी चरण में अबतक 38 फीसदी वोटिंग

736 0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच आज आठवें और आखिरी चरण के चुनाव में 84 लाख से ज्यादा मतदाता 35 सीटों पर अपना वोट डाल रहे हैं। मुर्शिबाद और बीरभूम की 11-11 विधानसभा सीटों, मालदा की 6 और कोलकाता की 7 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है।

बंगाल के आखिरी चरण में अबतक 38 फीसदी वोटिंग

कोरोना संकट के बीच बंगाल के आखिरी चरण में सुबह 11 बजे 37.80 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा वोटिंग मालदा जिले में 41.58 फीसदी हुई है। इसके अलावा मुर्शिदाबाद में 41.04 फीसदी, कोलकाता उत्तर में 27.60 फीसदी और बीरभूम में 38.11 फीसदी वोटिंग हुई है। भीषण गर्मी और कोविड महामारी के बावजूद लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बड़ी संख्या में घरों से निकल रहे हैं।

बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पत्नी संग डाला वोट

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी ने विधानसभा चुनावों के लिए कोलकाता के चौरंगी में वोट डाला है। वोट डालने के बाद राज्यपाल ने मीडिया से कहा, चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है। हम दोनों ने वोट डाला है और मैं बहुत खुश हूं। कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। चुनाव आयोग और CAPF ने बहुत अच्छा काम किया है। 7 चरणों में बड़ी संख्या में मतदान से लोकतंत्र में भरोसे का पता चलता है।”

Related Post

Painting being done on the boats of Sangam

संगम की नावों पर हो रही चित्रकारी, देगी श्रद्धालुओं को सुखद अनुभव और संदेश

Posted by - December 21, 2024 0
महाकुम्भनगर। प्रयागराज की पहचान पूरे विश्व में त्रिवेणी संगम से होती है और संगम की पहचान यहां तैरती नावों (Boats)…

मिनिस्टर का मतलब स्टैंप होना नहीं, यहां मंत्रालय के बाहर ही फैसले हो जाते हैं- विस्तार पर बोले टिकैत

Posted by - July 9, 2021 0
नए कृषि कानून के खिलाफ आवाज उठा रहे किसान नेता राकेश टिकैत ने मोदी सरकार के नए मंत्रिमंडल पर निशाना…