Bangal Election

बंगाल की 43 सीटों पर 11 बजे तक 37.27 फीसदी मतदान

644 0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की 43 सीटों पर छठे दौर का मतदान आज हो रहा है। इस दौर में बीजेपी के दिग्गज नेता मुकुल रॉय समेत 306 उम्मीदवारों की परीक्षा है। सुरक्षा के इंतजाम भी सख्त हैं। 

  • बंगाल में छठवें चरण का मतदान आज
  • 306 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

पश्चिम बंगाल की 43 सीटों पर छठे दौर का मतदान आज हो रहा है। इस दौर में बीजेपी के दिग्गज नेता मुकुल रॉय समेत 306 उम्मीदवारों की परीक्षा है। सुरक्षा के इंतजाम भी सख्त हैं। केंद्रीय सुरक्षा बलों की 1071 कंपनियां लगाई गई हैं। इस फेज में सबकी नजर मतुआ समुदाय पर है, जो नॉर्थ 24 परगना की 17 और नदिया की 9 सीटों पर खेल बनाने और बिगाड़ने का माद्दा रखते हैं।

West Bengal 6th Phase Voting Live Update

12:00 PM: बंगाल की 43 सीटों पर 11 बजे तक 37.27 फीसदी मतदान 37.27 (Percent polling in 43 seats of Bengal)  हुआ है। उत्तरी दिनाजपुर में 40.97 फीसदी, नादिया में 38.11 फीसदी, नॉर्थ 24 परगना में 32.88 फीसदी और पूर्व बर्धमान में 41.04 फीसदी मतदान हुआ है।

11:17 AM: टीएमसी ने आरोप लगाया है कि उसके कार्यकर्ता पर बीजेपी के लोगों ने हमला किया है। टीएमसी के मुताबिक, नॉर्थ 24 परगना के बीजपुर सीट के बूथ नंबर-70 पर टीएमसी कार्यकर्ता माधव दास पर बीजेपी के गुंडों बापी रॉय, मुन्ना शॉ, नितई रॉय, सदेव देव शर्मा ने हमला किया।

10:00 AM: पश्चिम बंगाल की 43 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक करीब 17 फीसदी लोगों ने वोट डाला है। उत्तर दिनाजपुर में 18.84 फीसदी, नादिया में 18.20 फीसदी, नॉर्थ 24 परगना में 14.82 फीसदी और पूर्व बर्धमान में 18.93 फीसदी मतदान हुआ है।

9:29 AM: रायगंज सीट के बूथ नंबर 134 पर देर से मतदान शुरू हुआ। रायगंज सीट से बीजेपी उम्मीदवार कृष्णा कल्याणी ने बूथ संख्या 134 पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि इस बूथ पर टेक्निकल दिक्कत के कारण वोटिंग थोड़ी देर से शुरू हुई, यह लोकतंत्र का त्योहार है और हर कोई भाग ले रहा है।

7:38 AM: बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने नॉर्थ 24 परगना जिले के कांचरापाड़ा में बूथ नंबर 141 पर मतदान किया।

7:31 AM: पश्चिम बंगाल की 43 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। राज्य बीजेपी के उपाध्यक्ष और सांसद अर्जुन सिंह ने नॉर्थ 24 परगना के जगतदल में बूथ नंबर 144 पर मतदान किया। उनके साथ भाटपारा के बीजेपी प्रत्याशी पवन सिंह मौजूद रहे।

Related Post

prisoners

उम्रकैद की सजा काट रहे बूढ़े और गंभीर बीमारी से पीड़ित बंदियों को मिलेगी समय से पहले रिहाई

Posted by - March 3, 2023 0
लखनऊ। यूपी की जेलों में उम्रकैद की सजा काट रहे 70 साल से ज्यादा के बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से…
CM Yogi

उप्र के बाहर भी अब देश के 5 बड़े एयरपोर्ट्स पर ‘ब्रांड यूपी’ का होगा प्रमोशन

Posted by - August 28, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) ने अब यूपी को टूरिज्म के…
CM Yogi

भगवान राम-कृष्ण के बाद अब छठ माई का विरोध कर रहे हैं महागठबंधन वालेः सीएम योगी

Posted by - November 8, 2025 0
पूर्वी चंपारण/गयाजी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की बिहार के रण में शनिवार को ताबड़तोड़ तीन रैली की। सीएम योगी…
Viksit UP

विकसित यूपी के ब्लूप्रिंट के लिए जनता की भागीदारी बढ़ी, अबतक मिले 24.5 लाख से अधिक सुझाव

Posted by - October 4, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक ‘समर्थ’ और ‘विकसित’ राज्य बनाने के संकल्प के साथ चल रहे ‘समर्थ उत्तर…
CM Yogi

देवरिया को सीएम योगी के हाथों मिली 477 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

Posted by - October 18, 2022 0
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पिछले साढे पांच सालों में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़…